दरोगा जी! चोरी हो गई…. कटनी के बरही में सनसनीखेज चोरी की वारदात… कुत्ते को बेहोश कर बीएमओ के घर मे बेख़ौफ़ चोरी…डायमंड, सोना सहित 1 लाख नगदी पार… इधर संदीप कालोनी में आरोहन बैंक में भी वारदात

IAS Coaching

दरोगा जी! चोरी हो गई….
कटनी के बरही में सनसनीखेज चोरी की वारदात
कुत्ते को बेहोश कर बीएमओ के घर मे बेख़ौफ़ चोरी
इधर संदीप कालोनी में आरोहन बैंक में भी वारदात
कटनी/बरही। कुत्ते को बेहोश कर बेख़ौफ़ अज्ञात चोरों ने बरही अस्पताल के बीएमओ डॉ राममणि पटेल के आवास में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कीमती हीरे का हार, सोने के आभूषण सहित 1 लाख नगदी पार कर दिए, तो वही संदीप कालोनी बरही में सरला कम्प्यूटर के संचालक संतोष गुप्ता के मकान में किराए से संचालित समूह लोन देने वाली आरोहन बैंक में भी चोरी की वारदात घटित हुई है। इन दोनों चोरी की वारदात को जिस किसी ने भी सुना यही गाना गाया दरोगा जी चोरी हो गई!वारदात की खबर मिलने के बाद शनिवार की दोपहर मौका मुआयना करने बरही पुलिस पहुँची हुई थी और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]