बरही के बगैहा गांव के युवक की सड़क हादसे में अकाल मौत…बुलेट में सवार था मृतक…ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

IAS Coaching

बरही के बगैहा गांव के युवक की जिजनोड़ी में अकाल मौत

कटनी। बुलेट सवार युवक सड़क हादसे का बीतीरात शिकार हो गया। घटना विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के कटनी मार्ग स्थित जिजनोड़ी गांव के पास की बताई गई है। मृतक बरही थानाक्षेत्र के ग्राम बगैहा निवासी पंच ओंकार उपाध्याय का 23-24 वर्षीय पुत्र सौरभ उपाध्याय बताया गया है, जो रिश्तेदारी में शहडोल जिले के पपौध गया हुआ था, जहां से वह अपनी बुलेट में सवार होकर संभवतः भैसवाही जा रहा था, बताया गया है कि भैसवाही पहुँचने के पहले ही वह ट्रक की चपेट में आ गया। सिर में सांघातिक चोट आने से घटना स्थल पर ही सौरभ की सांस थम गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने सौरभ को अस्पताल पहुँचाया, जहां पोस्टमार्टम उपरान्त शव परिजनों के सुपुर्द कर मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच करने में पुलिस जुट गई है। इस घटना से बगैहा गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत