उड़ीसा से कटनी के बरही ट्रेन से पहुँची गांजा की खेप बरामद…रीठी थाना इलाके की 2 महिला आरोपी गिरफ्तार…. बरही से मिले इनपुट पर कटनी सहित अन्य थाना में भी कार्यवाई

IAS Coaching
oppo_2

उड़ीसा से बरही ट्रेन से पहुँची गांजा की खेप
गांजा की खेप बरामद, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार
बरही से मिले इनपुट पर कटनी सहित अन्य थाना में भी कार्यवाई


कटनी। पारधी समाज की 2 महिला आरोपियों के साथ गांजे की बड़ी खेप कटनी की बरही पुलिस ने बरामद किया है। यह गांजा की खेप उड़ीसा से लाकर कटनी जिले के अलग-अलग इलाके में खपाने की तैयारी की जा रही थी, तभी इसकी भनक बरही पुलिस को लग गई। ट्रेन के माध्यम से बरही के खन्ना-बंजारी स्टेशन में उतरते ही 2 संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा तो उनके कब्जे से करीब 60 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। बरही टीआई शैलेन्द्र सिंह यादव अपनी पूरी टीम के साथ कार्यवाई करने में जुटे हुए है। खबर है कि आरोपी महिला जिलासिया बाई, चंदा बाई पारधी निवासी रीठी थानाक्षेत्र गांजा की खेप के साथ पकड़ी गई है, जिनके खिलाफ अवैध मादक पदार्थ विक्रय अधिनियम के तहत कार्यवाई की गई है।

शराब के बाद गांजा में बढाया कदम
पारधी समाज अभी तक अवैध शराब के कारोबार के लिए बदनाम था, तो वही शिकार करने में भी वे बदनाम थे, अब मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार में इनका कदम बढ़ चुका है, इसके पहले भी 2 युवक खन्ना-बंजारी स्टेशन से पकड़े जा चुके है, अब महिलाएं सीधे उड़ीसा से यह अवैध कारोबार करने में जुट गई है।

कटनी में भी कार्यवाई
गांजा की खेफ कटनी जिला के बड़वारा, कटनी, बरही सहित अन्य थानाक्षेत्र में उतारकर यहां से अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लायई करने व ग्राहक के आने के पहले ही बरही पुलिस गांजा सहित आरोपी महिलाओ को पकड़ा तो कई अन्य खुलासे भी हुए, कटनी में भी एक महिला को करीब 1 क्विंटल गांजा के साथ बरही से मिले इनपुट के आधार पर पकड़ा गया है। बहरहाल पूरे मामले की पड़ताल करने में पुलिस अभी जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक करेंगें खुलासा
कटनी जिले में गांजा की बड़ी खेप बरामद होने के पीछे की कहानी का पर्दा उठाने और इस कार्यवाही में अहम किरदार निभाने वाले पुलिस के आला-अधिकारियों की सक्रियता से मिली सफलता का खुलासा कटनी जिले के पुलिस कप्तान कुछ समय बाद करने वाले है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन