कटनी के खितौली में लोकायुक्त की रेड…25 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया जेई…डीई ने 80 हजार, तो जेई ने 40 हजार की थी मांग…अन्य पर भी कार्यवाई…डिमांड नोट तैयार करने के नाम पर रिश्वत की मांग

IAS Coaching

मढ़प्रदेश के कटनी जिले के बरही तहसील के खितौली में पदस्थ विद्युत विभाग का जे ई के साथ 25 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया है। लोकायुक्त की इस कार्यवाई से बिजली विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। पीड़ित बलराम दास पटेल एवं नवनीत बरही के रहने वाले है। आरोपी डीई एमपीईबी कटनी राजीव चतुर्वेदी एवं एस ई खितौली चंचल गुप्ता,रवि कुमार बर्मन को आज जे ई कार्यालय खितौली को 25000 रिश्वत की राशि के साथ लोकायुक्त की टीम ने दबोच लिया।

डिमांड नोट के लिए हुई थी डिमांड
पीड़ित बलराम दास पटेल ने बताया की एमपीईबी कटनी में बी क्लास का ठेकेदार है ग्राम लोहरवारा में उपभोक्ता राजेश पटेल के राइस मिल के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए एस्टीमेट एवं डिमांड नोट तैयार करने के संबंध में आरोपी डी ई राजीव चतुर्वेदी से मिला, जिसने इस कार्य के लिए 80000 की रिश्वत की मांग की ए ई खतौली चंचल गुप्ता से भी मिला तो उसके द्वारा इस कार्य के लिए 40000 की मांग की जिसमें 25000 की राशि प्रार्थी द्वारा आरोपी चंचल गुप्ता को देने पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार ,निरीक्षक कमल सिंह उईके ,निरीक्षक भूपेंद्र दीवान एवं अन्य चार सदस्य की टीम द्वारा आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत