बस की चपेट में स्कूटी…स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत…विजयराघवगढ़ के भैसवाही गांव के पास हुआ हादसा

IAS Coaching

कटनी के भैसवाही में सड़क हादसा, विजयराघवगढ़ में मातम

बस की चपेट में स्कूटी, स्कूटी सवार की अकाल मौत

कटनी। विजयराघवगढ़ से कटनी जा रहा स्कूटी सवार बस की चपेट में आ गया। हादसे में स्कूटी सवार की अकाल मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा ग्राम भैसवाही गांव के पास होना बताया गया है। हादसे की खबर से समूचे विजयराघवगढ़ में मातम पसर गया। मृतक विजयराघवगढ़ निवासी होंडा एजेंसी के संचालक 60 वर्षय संतोष ताम्रकार बताए गए है, जो कटनी के लिए रवाना हुए थे। सड़क हादसे में घायल हुए संतोष ताम्रकार को कटनी पहुचाया गया, जहां परीक्षण उपरान्त चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक का निर्माणाधीन पेट्रोल पंप का शुभारंभ दीपावली के अवसर पर होना था, जिसकी तैयारी के लिए वे विजयराघवगढ़ से कटनी जा रहे थे, तभी सोमवार की सुबह वे सड़क हादसे का शिकार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाई उपरान्त पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत