
कटनी के डोकरियाँ हाईस्कूल प्राचार्य को 5 साल की सजा
फर्जी अंकसूची से सर्विस का मामला
कटनी/उमरिया। कटनी जिले के शासकीय हाई स्कूल डोकरिया में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य अखिलेश्वर नाथ द्विवेदी को माननीय जिला न्यायालय उमरिया द्वारा अलग-अलग धाराओं में 5-5 साल की सजा सुनाई गई है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यह सजा फर्जी अंक डिग्री से सर्विस करने के मामले में दोष सिद्ध होने पर सुनाई गई है। उक्त आरोपी प्राचार्य पूर्व में हायर सेकंडरी स्कूल सिंगौड़ी में प्रभारी प्राचार्य रह चुके है। विगत अक्टूबर 2023 में आरोपी उमरिया जिले से स्थानांतरण कराकर सिंगौड़ी हायर सेकंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य बने थे और हाल ही में उच्च पद प्रभार पर डोकरिया ज्वाइन हुए थे। इसके पूर्व उत्कृष्ट विद्यालय मानपुर और बाद अमरपुर में भी नोकरी कर चुके है। डोकरिया के प्रभारी प्राचार्य को सजा पड़ने के बाद समूचे शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।







