
बिजली विभाग के ठेकेदार का कारनामा, एच बीम का हुआ टेंडर लगा दिया रेल पोल
चोरी के तीन पोल होने की आशंका,बरही के कटनी रोड में दमदहा नाला के पास का मामला
बरही । कटनी जिले के बरही में बिजली विभाग के एक ठेकेदार ने ट्रांसफार्मर चेंज करने के दौरान अधिकारियों की मिली भगत से नित नए कारनामे कर रहे हैं। एच बीम के टेंडर की जगह ठेकेदार ने रेलपोल गाड़ कर ट्रांसफार्मर खड़ा भी कर दिया और भुगतान भी प्राप्त कर लिया। पूरा मामला बरही के कटनी रोड दमदहां नाले के पास हाल ही में एक निजी प्लांट के पास लगे हुए ट्रांसफार्मर को जमीन मालिक ने एस्टीमेट बनवाते हुए सड़क के दूसरी ओर शिफ्ट करवा दिया मामला यहीं नहीं रुक जिस ठेकेदार ने यह काम किया वह एच बीम का टेंडर होने के बाद मुनाफा कमाने के एवज में रेल पोल लगा दिया।
विभाग के विश्वस्त सूत्रों से हासिल जानकारी के अनुसार यह पोल रेलवे की पटरियों में लगने वाले पोल है ठेकेदार ने इन खंभों को कहां से चुराया या खरीदा यह जांच का विषय है बरही कटनी मार्ग के दमदहां नाले के पास उत्तर दिशा की ओर लगा हुआ ट्रांसफार्मर को सड़क पार करते हुए दक्षिण दिशा की ओर लगवा दिया गया इस पूरे काम को केमौर के एक ठेकेदार के द्वारा किया गया है जिसमें रेलवे के चोरी के खंबे लगाए जाने की संभावना सूत्रों के हवाले से व्यक्त की गई है पूरे मामले की यदि उच्च स्तरीय जांच हो जाए तो स्पष्ट हो जाएगा कि यह लगे हुए पोल चोरी के हैं या खरीदे गए हैं मामला संदिग्ध इसलिए प्रतीत हो रहा है कि बिजली विभाग के द्वारा एच बीम का टेंडर ठेकेदार को दिया गया था लेकिन ठेकेदार ने रेल पोल लगा दिया।
सुर्खियों में रहता है बरही का बिजली विभाग
इसके पूर्व विभाग के ऊपर कूठिया मुहगवा के ग्रामीणों के द्वारा ट्रांसफार्मर में हेरा फेरी करने के आरोप लगा चुके हैं जिसकी उच्च स्तरीय जांच की गई थी और मामला सही पाया गया था जिस जगह में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाना था वहां 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया था और इसी तरह 25 केवी के ट्रांसफार्मर वाले स्थान पर 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया था जिसमें अधिकारी को फटकार भी पड़ी थी।।
इनका कहना है:-
इस संबंध में बरही के कनिष्ठ अभियंता द्वारिका प्रसाद प्रजापति का कहना है कि संपूर्ण काम केमौर के ठेकेदार ने किया है, ठेकेदार जाने की उसने इन खंभों को कहां से पाया है, बिजली विभाग का कोई लेना-देना नहीं है, यह बात अलग है कि खंभे में सफेद कलर की पुताई की गई है।।







