
बरही नगर में दुकान की दीवाल में रात में हुई सेंधमारी
बुजबुजा के बाद डोकरियाँ गांव में हेडमास्टर के घर दिनदहाड़े घुसे चोर
कटनी का बरही थाना चोरी के मामले में कुख्यात हो चुका है। हरितालिका तीज की खड़ी दोपहरी डोकरियाँ में हेडमास्टर के सूने मकान में दरवाजा तोड़कर घुसे चोर सोना-चांदी के जेवरात ले गए, तो वही रात में बरही नगर के डोली मार्ग में रघुवीर विश्वकर्मा की दुकान की 9 इंच मोटी दीवाल तोड़कर चोरी का बेख़ौफ़ असफल प्रयास किया गया। इसी दुकान में 1 साल 1 माह पूर्व शटर उखाड़ कर बेख़ौफ़ चोरी की वारदात हुई थी। चोर तक नही पकड़े गए, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है।
कटनी। बरही थाना पुलिस को अभी तक रात वाले बेख़ौफ़ चोर नाक में दम किए हुए थे, अब 1 सप्ताह से दिन वाले बेख़ौफ़ चोर पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए है। आखिर बरही वाले चोर कौन है और पुलिस के लंबे हाथ चोरों तक क्यों नही पहुँच पा रहे है। 1 सप्ताह के अंदर बुजबुजा के बाद ग्राम डोकरियाँ में भी दिनदहाड़े शिक्षक दंपति के सूने मकान में हुई चोरी से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा होना लाजमी है। वही बरही नगर के डोली मार्ग स्थित एक दुकान की 9 इंच मोटी दीवाल में सेंधमारी कर चोरी का असफल प्रयास अज्ञात चोरों ने किया है।
हेडमास्टर के सूने मकान चोरों ने बनाया निशाना
1 सितंबर को बरही थाना के बुजबुजा में मूर्तिकार राजेश प्रजापति के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई थी, अब डोकरियाँ गाँव मे शिक्षक कमलेश तिवारी, शिक्षिका अर्चना तिवारी के घर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात 6 सितंबर की दोपहर घटित हो गई। दिनदहाड़े चोरी की बेख़ौफ़ वारदात को अंजाम देने वाले चोर आखिर कौन है। बरही रात वाले चोर बरही पुलिस के नाम दम किए हुए थे, अब दिन वाले बेख़ौफ़ चोर वारदात को अंजाम देने में जुटे हुए है। बताया गया है कि डोकरियाँ गांव का शिक्षक दंपति स्कूल गया हुआ था, तभी अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण पार दिए। सूचना पर दिए। इस वारदात के बाद गांव में अज्ञात चोरों का ख़ौफ़ बना हुआ है। चोरी की यह वारदात शिक्षक के के तिवारी के घर मे घटित हुई है।
5 तोला सोना, 500 ग्राम चाँदी के जेवर पार
अज्ञात चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी का लॉकर तोड़कर 5 तोला सोना, 500 ग्राम चाँदी के आभूषण पार कर चंपत हो गए। पीड़ित शिक्षक कमलेश कुमार तिवारी के मुताबिक अज्ञात चोर दोपहर करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।
शिक्षिका को कैमोर जाना था मायके
हरितालिका तीज का त्यौहार मनाने पीड़ित शिक्षिका अर्चना तिवारी को अपने मायके कैमोर जाना था, जिसके लिए वे गहने भी पहनकर जाती, लेकिन अज्ञात चोरों ने गहनों को पहले ही पार कर दिया। दोनों पति-पत्नी अपने-अपने स्कूल गए हुए थे। मकान सूना था।
इधर रात में बरही नगर में भी सेंधमारी
डोकरियाँ गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात कस मुद्दा शांत भी नही हुआ था कि बरही नगर के डोली मार्ग में संचालित रघुवीर विश्वकर्मा के न्यू आरके इलेक्ट्रिकल्स दुकान की दीवाल में सेंधमारी कर चोरी का असफल प्रयास किया गया है। इस दुकान में 1 साल 1 माह पूर्व शटर उखाड़ कर चोरी की वारदात हुई थी। पीड़ित दुकानदार का कहना था कि पुलिस कोई कार्यवाई नही करती। पिछले साल वाले चोर पकड़े भी नही गए अब फिर से चोरी का प्रयास किया गया।







