
पिता के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी
पिता ने भी दो दिन पहले किया था सुसाइड
आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक युवक और उसकी गर्भवती पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने आत्महत्या से पहले एक लाइव वीडियो भी बनाया.
मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में युवक और उसकी गर्भवती पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी के पूर्व उन्होंने लाइव वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना पारिवारिक विवाद के चलते घटित होना बताई जा रही है. युवक के पिता ने भी दो दिन पहले जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी।
आगर मालवा कोतवाली पुलिस ने बताया कि नलखेड़ा के रहने वाले पति पत्नी ने उज्जैन रोड़ राधा स्वामी आश्रम के पास गोपाल गोस्वामी और उसकी पत्नी रानी गोस्वामी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक रानी गोस्वामी ने 3 दिन पहले अपने साथ ससुर संतोष गोस्वामी, सास तथा अन्य के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत की थी.
पुलिस आवेदन की जांच कर रही थी. इसी आवेदन के बाद संतोष गोस्वामी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना को लेकर परिवार के लोग रानी और गोपाल को जिम्मेदार ठहरा रहे थे जिसकी वजह से वे परेशान थे. इसी परेशानी के चलते दोनों ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।







