बरही थाना में खिरहनी गांव के पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज…गांव की सड़क खोदना पड़ गया महंगा…ग्रामीणों की आवाजाही हुई थी बाधित…सरपंच-सचिव सहित ग्रामीणों ने की थी शिकायत

IAS Coaching

पिता-पुत्र पर मामला दर्ज, आम सड़क को खोदना पड़ा महंगा
बरही थाना इलाके के खिरहनी गांव का है मामला
कटनी। मनरेगा योजना से पिछले साल बनाई गई सड़क को खोदना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी पुत्र को जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई थी। यह मामला बरही थाना के ग्राम पंचायत खिरहनी का है। इस संबंध में बरही थाना के कोतवाल शैलेन्द्र सिंह यादव के हवाले से प्राप्त जानकारी मुताबिक गत 5 अगस्त को पानी निकासी के लिए खिरहनी के 75 वर्षीय बुद्धा पटेल और उसके पुत्र कृष्णकुमार ने सड़क ही खोद डाली। सड़क खुद जाने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया, सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं को वहां से गुजरने में तकलीफ होने लगी। पीड़ित बस्ती वालों के साथ ग्राम सरपंच-सचिव फरियाद लेकर बरही थाना पहुँच गए थे और रोजगार गारंटी इज्ना के तहत बनाई गई सड़क को गड्ढे में तब्दील करने वालो के खिलाफ कार्यवाई करने की पुलिस से गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौका मुआयना करने के उपरांत शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुचाने, ग्रामीणों का आवागमन अवरुद्ध करने पर पिता-पुत्र के ऊपर मसमला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत