
*दरोगा जी चोरी हो गई!*
*राजश्री, सिंगरेट, काजू, मोमबत्ती भी ले गए चोर*
*बरही के करौदी खुर्द में राजश्री कर तलबगार चोरों का कारनामा*
बरही क्षेत्र में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने दहशतगर्दी फैला रखी है। इस बार चोरों ने किराना दुकान से राजश्री गुटखा मसाला के साथ ही दुकान के अंदर रखे काजू के पैकेट, सिंगरेट, तेल, मोमबत्ती, दराज में रखे करीब 3 हजार नगदी सहित 1 लाख कीमती सामान की चोरी होने का शिकायती पत्र बरही थाना पुलिस को दिया गया है। बताया गया है कि चोरी की यह वारदात करौदी में संचालित दीपक कुमार गुप्ता के दुकान में 13-14 जुलाई की दरमियानी रात घटित हुई है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत बरही थाना में दे दी है। दुकान से राजश्री गुटखा सहित अन्य सामग्री पार होना इस बात का संकेत है कि चोर राजश्री के तलबगार होने के साथ ही वे आस-पास के ही है। वही बीते 11 जुलाई की रात बरही के बिचपुरा मार्ग में विनोद साहू के मकान में दिनदहाड़े सूना मकान पाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए कीमती सामान सहित 3 हजार नगदी पार कर दिया। बताया विनोद अपनी पत्नी के साथ बाजार करने बरही आया हुआ था, तभी अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। जबकि 9 जुलाई को बरही के वार्ड क्रमांक 01 में प्रशांत बिलौहा के मकान में हुई चोरी का कुछ भी सुराग नही मिल पाया, इसी तरह 9 जून को बरही के मैहर मार्ग में विनोद जायसवाल के घर मे हुई चोरी का भी राज अभी तक राज ही बना हुआ है। हॉलांकि बरही पुलिस कुछ संदेहियों को पकड़कर उनसे पूछतांछ कर रही है।







