बरही में सेंधमारी अपडेट….वारदात स्थल पर पड़ताल करने पहुँचे एसडीओपी के पी सिंह…अज्ञात चोरों की पतासाजी करने बरही पुलिस को दिए निर्देश….1 माह पूर्व भी ठीक इसी तरह हुई थी चोरी की वारदात

IAS Coaching

 

बरही में सेंधमारी…पड़ताल करने पहुँचे एसडीओपी

बरही/कटनी। सेंधमारी कर घर के अंदर से 3 लाख के आभूषण सहित 35000 हजार नगदी पार होने की सनसनीखेज चोरी की वारदात की खबर पाते ही विजयराघवगढ़ एसडीओपी के पी सिंह भी बरही में वारदात स्थल पहुँचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए बरही पुलिस को अज्ञात चोरों को सरगर्मी से तलाश करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि बरही नगर के वार्ड 01 में रहने वाले प्रशांत बिलौहा के घर मे सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। जिसकी पड़ताल करने में बरही पुलिस जुट गई है। बिटिया के ब्याह के लिए 3 लाख कीमती जेवरात घर के अंदर पेटी में रखा हुआ था। पेटी ओर उसका समान खेत मे पड़ा मिला, जिसमे रखे 35000 नगद एवं जेवरात गायब है। इस चोरी की वारदात की खबर से बरही में डर व भय का वातावरण निर्मित है।

आपको बता दे कि 1 माह पूर्व ही अज्ञात चोरों ने ठीक इसी तरह की चोरी की वारदात नगर के मैहर मार्ग स्थित 3 घरों में सेंधमारी कर दी थी। जायसवाल परिवार में हुई उक्त चोरी की वारदात का पर्दाफाश भी नही हुआ और अब बिलौहा परिवार को चोरों ने निशाना बना लिया। बहरहाल पुलिस इस वारदात को लेकर गंभीरता से पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन