पत्नी का प्रेमी निकला हत्यारा! दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट…बरही के ददरा स्थित खदान में बोरे में बंद मिले युवक के शव का मामला…24 घंटे के अंदर अंधी हत्या का बरही पुलिस ने सुलझा ली है गुत्थी

IAS Coaching

कटनी। बरही थानाक्षेत्र के बिचपुरा ददरा स्थित खदान के पास बोरे में बंद मिले युवक के शव के मामले में बरही पुलिस को 24 घंटे में ही बड़ी सफलता मिली है। बिचपुरा के छिन्दया टोला के रहने वाले मृतक युवक को उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया कर शव को खेत मे ही 1 दिन तक छिपाकर रखा था। दूसरे दिन शव को ठिकाने लगाने के दौरान खदान के चौकीदार की आहट सुन हत्यारे शव छोड़ भाग खड़े हुए थे।
सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक हत्यारे करौदी खुर्द गांव के रहने वाले है, जो छिन्दया टोला में मकान बनाकर रहते है। मृतक विजय वर्मन अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था, इसी बात को लेकर आए दिन उसका विवाद होता था। मृतक की हत्या करने वाले आरोपी से 2 साल पूर्व भी विवाद हुआ। और इसी चरित्र संदेह को लेकर रविवार की शाम भी विवाद हुआ। विजय की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसका खुलासा होना शेष है। इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने में बरही पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कामयाबी हासिल हुई है। बहरहाल पूरे वारदात का खुलासा अभी तक पुलिस ने नही किया है, जिससे घटना की वास्तविकता स्पष्ट नही है, फिर सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक हत्यारे संजय वर्मन और रजनु वर्मन नामक युवक बताए गए है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत