
बिना अनुुुमति बोर करते पाए जाने पर बोरिंग मशीन जब्त
बरही पुलिस एवं राजस्व विभाग की सयुक्त कार्यवाई
बरही। बिना अनुमति नलकूप खनन में जुटी बोरिंग वाहन मशीन को जप्त करते हुए बरही पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। बोरिंग मशीन वाहन जब्त करने की सयुक्त कार्यवाही बरही के राजस्व व पुलिस महकमे द्वारा की गई है। वाहन मालिक अशोक कुमार पिता रामगोपाल चतुर्वेदी के खिलाफ उल्लंघन धारा 188 एवं पेयजल परिरक्षण अधिनियम की धारा 3/9 व 3/4 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
इस संबंध में बरही थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कटनी ने सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था की ग्रीष्म कालीन मौसम में वाटर लेवल बहुत नीचे जा चुका है जिसके कारण कलेक्टर
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
कटनी के द्वारा बोरिंग मशीन से बोर करने पर प्रतिबंध सम्पूर्ण कटनी के लिए आदेश पारित किया था जो कल दिनाक 05/05/24 को ग्राम गढ़ौहा मैं बोरिंग मशीन क्रमांक KA 01 MJ 9063 के वाहन स्वामी के द्वारा अवैध बोर करते हुए पाए जाने पर बरही पुलिस एवम बरही तहसील के द्वारा सयुक्त करवाही कर वाहन स्वामी के विरुद्ध धारा 188 भा. दा. वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बोरिंग मशीन जप्त थाना परिसर मैं खड़ा किया गया है।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव , नायब तहसीलदार श्री नरेंद्र खरे , स . ऊ.नि. दिनेश गौतम .आर. गिरवर आर सोनू लाल आर्मो वाहन चालक संजय पांडे, की मुख्य भूमिका रही।







