कटनी।। बाइक सवार बोला-काटो मेरा चालान, पुलिस को हुआ संदेह…तलाशी ली तो बैग में रखा था 3 किलो मादक पदार्थ गांजा…कटनी की बरही पुलिस के हत्थे चढ़ा गाजा तस्कर…बरही के पिपरियाकलां स्थित सिंगौड़ी मार्ग से पकड़ा गया आरोपी

IAS Coaching

बाइक सवार वोला, काटिए मेरा चलान, पुलिस को हुआ शक
तलाशी ली तो बैग ने उगला मादक पदार्थ गांजा

कटनी। बरही थाना पुलिस सरप्राइज वाहन चेकिंग कर रही थी, पुलिस ने बाइक सवार युवक को रोका तो उसने बोला जल्दी मेरा चालान काटिए.. पुलिस को संदेह हुआ..युवक की तलाशी ली गई तो उसके पीठ में लटके बैग में 3 किलो मादक पदार्थ गांजा रखा था। बरही पुलिस की यह कार्यवाई बीती रात पिपरियाकलां के सिंगौड़ी मार्ग की है।

इस संबधं में बरही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के व्दारा लगातार अवैध रुप से गांजा तस्करी करने वाले के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । सोमवार को ग्राम पिपरिया कला सिनगौडी रोड पर सरप्राईज वाहन चैकिंग के दौरान वाहन क्रमांक एम.पी. 54 जेड.ए. 4654 डीलक्स ब्लू ब्लैक कलर का चालक वहां पर पहुंचा, जिसे चैकिग के दौरान हमराह स्टाफ की मदद से रोका गया, जो हेलमेट नही लगाया जिसे रोकने पर वह तत्काल चालान कटाने हेतु निवेदन करने लगा , आम तौर पर यातायात नियमो का उल्लघन करने वाले चालक चालान कटवाने में हीला हवला करते है , किन्तु वह व्यक्ति शीघ्र पैसे निकालकर देने लगा जिसका नाम पता पूंछने पर अपना नाम दुर्गेश सिंह पिता राजकुमार सिंह रघवुशी निवासी घुनौर थाना वि.गढ जिला कटनी का होना जिसकी गतिविधि सग्दिध लगने पर उसकी पीठ पर लदे ग्रे ब्लैक रंग के बैग पर नजर पडने पर संदेह होने से बैग निलकवाकर चैक किया गया तो उसमें कत्थे कलर के टैप में लिपटे तीन पैकिट दिखे जिसे खोलकर चैक करने पर सूखी पत्तियां डंठल बीज जैसा अवैध मादक पदार्थ गांजा दिखायी दिया जिसे आरोपी दुर्गेश सिंह के व्दारा भी गांजा होना बताया । बैग में लगभग 03 किलो. कीमत 30000 रुपये पाया एवं आरोपी के कब्जे से मोटर सायकिल को मौके से जप्त किया गया कीमत 50000 कुल मसरूका 80000 रुपये है । आरोपी के विरुध्द के एन.डी.पी.एस.एक्ट के कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव , उप निरी. शैलेन्द्र सिंह सेंगर , स.उ.निरी. महेश सिंह , आर. संतोष यादव , वाहन चालक संजय पाडेय आदि थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन