कटनी में नाबालिग छात्रा से दुराचार, कैमोर के सरकारी स्कूल की छात्रा है पीड़िता, कैमोर से लाकर बरही थानाक्षेत्र में दुराचार, महिला थाना कटनी में दर्ज हुआ मामला, बरही थाना फरियाद लेकर पहुँचा था पीड़ित परिवार

IAS Coaching

नाबालिग छात्रा से दुराचार
कैमोर के सरकारी स्कूल की छात्रा है पीड़िता
कैमोर से लाकर बरही थानाक्षेत्र में दुराचार
महिला थाना कटनी में दर्ज हुआ मामला
बरही थाना फरियाद लेकर पहुँचा था पीड़ित परिवार

कटनी जिले के कैमोर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता को बहला-फुसलाकर आरोपी युवक बरही थाना इलाके में लाकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित वर्मन परिवार फरियाद लेकर बरही थाना 11 जनवरी को आया था, लेकिन उसकी रपट यहां नही लिखी गई, हालांकि मामला कैमोर थानाक्षेत्र से कनेक्ट था, बाद में महिला थाना कटनी में एफआईआर दर्ज होने की खबर है।
इस संबंध में विजयराघवगढ़ पुलिस अनुविभाग के एसडीओपी के पी सिंह के हवाले से प्राप्त जानकारी मुताबिक कैमोर के एक स्कूल में पढ़ने वाली 11 वी की नाबालिग छात्रा हरैया में अपने बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। गत 10 जनवरी को बरही थानाक्षेत्र के ग्राम कुंदरेही का रहने वाला आरोपी युवक अजय कोल पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुराचार एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत