धान कार्यवाई खबर अपडेट:- विजयराघवगढ़ SDM महेश मंडलोई ने पहले पकड़ी धान लोड पिकअप, फिर गोदाम में भी मारा छापा 100 क्विंटल से अधिक धान थी स्टॉक, जांच जारी

IAS Coaching

कटनी। विजयराघवगढ़ में एसडीएम महेश मंडलोई ने पहले बिना दस्तावेज के परिवहन हो रहे धान लोड पिकअप को पकड़कर तहसील प्रांगण में खड़ा कराया, बाद में बिना मौका गवाए वे व्यापारी के गोदाम पहुँच गए, जहां अवैध रूप से भंडारित धान का स्टॉक बरामद हुआ। इस संबंध में एसडीएम श्री मंडलोई ने बताया कि पकड़े गए वाहन में किसी भी तरह के दस्तावेज नही थे, जिससे प्रथम दृष्टया व्यापारी की धान को धान खरीदी केंद्र में खपाने के अवैध रूप से परिवहन करने का तथ्य सामने आने पर यह पता लगाया कि उक्त धान कहा से लोड हुई, एसडीएम श्री मंडलोई ने तत्काल गोदाम में दबिश दी तो वहां 100 क्विंटल से अधिक धान का स्टॉक पाया गया। पूरे मामले की जांच के लिए खाद्य विभाग व मंडी के अधिकारियों को बुलाया गया है। यह कार्यवाई विजयराघवगढ़ में आज की गई। बताया गया है कि बंजारी निवासी बसूरी पिता फूलचंद साहू पहले किसानों से कम दाम पर धान ख़रीद कर स्टॉक करता था और उसी धान को खरीदी केंद्रों में खपा देता है। इस तरह का अवैध कारोबार समूचे विजयराघवगढ़, बरही क्षेत्र की खरीदी केंद्रों में चल रहा है। बहरहाल जांच जारी है।
बहरहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत