
व्यापारी की खरीदी केंद्र में बिकने जा रही थी धान
बरही के तहसीलदार नितिन पटेल ने की कार्यवाई
एसडीएम महेश मंडलोई के निर्देश पर हुई कार्यवाई
कटनी के व्यापारी की धान उबरा से लोड होकर जा रही थी बगैहा खरीदी केंद्र
2 ट्रेक्टर ट्राली में लोड है व्यापारी की धान, तहसीलदार ने जब्त कर तहसील प्रांगण में खड़ा कराया
कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद के कड़े रुख के बाद भी व्यापारियों की धान खरीदी केंद्रों में खप रही है। मंगलवार को 2 ट्रेक्टर ट्राली में लोड धान की खेप को बरही के तहसीलदार ने जब्त किया है, जो बरही से लोड होकर 12 किलोमीटर दूर बगैहा खरीदी केंद्र बिकने जा रही थी, जो कटनी के एक सिंधी व्यापारी की बताई गई है।
कटनी के बरही में 2 ट्रैक्टर ट्राली में लोड धान को तहसीदार ने पकड़कर तहसील प्रांगण में खड़ा करा दिया है। पकड़े गए दोनों वाहनों के ट्रेक्टर चालकों व उसमें बैठे व्यक्तियों के पास धान से संबंधित कोई भी दस्तावेज नही थे, जिनका पंचनामा कार्यवाई करने के साथ ही तहसीलदार ने जेएसओ जिला आपूर्ति अधिकारी, मंडी के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
उबरा, मनघटा से लोड हुई थी धान
ट्रेक्टर चालक ने बताया कि उक्त धान ग्राम उबरा, मनघटा से लोड हुई थी, जो कटनी के एक व्यापारी की बताई गई है। धान बरही होते हुए बगैहा खरीदी केंद्र जा रही थी, तभी तहसीलदार नितिन पटेल ने बरही-कटनी मार्ग के क्रशर प्लांट के पास दबोच लिया।
एसडीएम के निर्देश पर हुई कार्यवाई
यह कार्यवाई एसडीएम महेश मंडलोई ने निर्देश पर की गई है। बताया गया है कि एसडीएम की पता चला कि किसी व्यापारी की धान बरही से बगैहा खरीदी केंद्र बिकने जा रही है, एसडीएम श्री मंडलोई ने तहसीलदार बरही को जांच करने निर्देशित किए, जिससे तत्काल एक्शन में लाए तहसीलदार नितिन पटेल ने धान लोड 2 ट्रेक्टर को दबोच लिए।
इस संबंध में तहसीलदार नितिन पटेल ने बताया कि 2 धान लोड संदेहास्पद ट्रेक्टर को पकड़ा गया है और पूरे मामले की पड़तैक की जा रही है।
✍️✍️
आनंद सराफ, बरही







