
सीड इंस्पेक्टर तृष्णा चौहान गिरफ्तार, 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सिवनी में लोकायुक्त जबलपुर की कार्यवाई
(ब्यूरो न्यूज़)
मध्यप्रदेश के सिवनी में जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस ने सिवनी के बीज निगम कार्यालय में पदस्थ बीज निरीक्षक तृष्णा चौहान को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीड इंस्पेक्टर ने व्यापारी शिवनाथ चंद्रवंशी से बीज प्रमाणीकरण एवं टैगिंग करने के एवज में घूस की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने बीज निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।







