रेत का अवैध परिवहन करते डंपर जब्त, विजयराघवगढ़ के शारदा मंदिर के पास से पकड़ा गया वाहन

IAS Coaching

रेत का अवैध परिवहन करते डंपर जब्त

विजयराघवगढ़ के शारदा मंदिर के पास से पकड़ा गया वाहन

कटनी। रेत की 4 वैध खदानें संचालित होने व ट्रांजिट पास जारी होने के बाद भी रेत चोरी का सिलसिला बरही, विजयराघवगढ़ क्षेत्र में अभी भी नही थमा है। सोमवार की सुबह चोरी की रेत लोड कर बेख़ौफ़ परिवहन में जुटे एक डंपर को पकड़ा गया है। पकड़ा गया डंपर क्रमांक एमपी 21 जी 2735 आशीष कुमार शिवहरे का होना बताया जा रहा है। उक्त डंपर विजयराघवगढ़ थाना के कारितलाई मार्ग स्थित शारदा मंदिर के पास से पकड़ा गया है। रेत ठेकेदार के कर्मचारियों ने रेत चोरी कर अवैध परिवहन कर रहे डंपर को पकड़कर विजयराघवगढ़ थाना प्रांगण में खड़ा कराते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

गौरतलब है कि रेत की बेख़ौफ़ चोरी की खबर के बाद प्रशासन द्वारा जिले की 4 खदानो को संचालित करने की अनुमति हाल ही में थी, जिससे रेत चोरी पर लगाम लगने के साथ ही जरूरतमंदों को रेत उपलब्ध हो जाए, वाबजूद इसके रेत चोर बेख़ौफ़ परिवहन में जुटे हुए है। बहरहाल पकड़े गए रेत लोड डंपर पर कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत