
पटाखे की बडी खेप पर कार्यवाई, उमरिया के पाली के बाजार में था स्टॉक, तहसीलदार दिलीप सोनी के नेतृत्व में हुई कार्यवाई
उमरिया। बाजार में पटाखे की खेप/स्टॉक होने की सूचना पर तहसीलदार के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाई की गई है। उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत स्थानीय महात्मा गांधी वार्ड 8 निवासी नंद किशोर पिता भैया लाल गुप्ता के किराने की दुकान से पटाखे की बडी खेप जपत की गई है। बताया जाता है कि रविवार को तहसीलदार दिलीप सोनी के नेतृत्व में हुई रेड कार्यवाही में उक्त दुकान में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से रखी 26 कार्टून पटाखे के जब्त किये गए है, जिनमे 1241 छोटे छोटे डब्बों में पटाखे रखे थे, इनमें क़ई डब्बों में हाई डेनसिटी के बम होने की बात भी कही जा रही है। बहरहाल सभी पटाखों को जब्त कर लिया गया है।







