रेल ट्रेक में 2 टुकड़ो में बरामद हुआ करौदीखुर्द की किशोरी का शव, कटनी-सिंगरौली रेलखंड के खन्ना-बंजारी स्टेशन के आउटर में पड़ा था शव, करौदीखुर्द की रहने वाली थी मृतिका, जांच में जुटी पुलिस

IAS Coaching

करौदीखुर्द की लड़की का शव रेल ट्रैक से बरामद

कटनी जिले के सिंगरौली रेलखंड के खन्ना-बंजारी रेलवे स्टेशन के आउटर में 17 वर्षीय युवती का शव रेल ट्रैक से बरही पुलिस ने बरामद किया। बताया गया है कि मृतिका बरही के करौदीखुर्द निवासी रामप्रसाद गड़ारी की 17 वर्षीय पुत्री रीतू के रूप में पहचान की गई है। मृतिका ने आत्मघाती कदम उठाया या फिट वह हादसे का शिकार हुई, इन दोनों पहलुओं की पड़ताल करने में पुलिस जुट गई है। सुबह करीब 9 बजे बरही पुलिस की यह सूचना मिली कि खन्ना-बंजारी रेलवे स्टेशन के आउटर में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई, ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। बताया गया है कि मालगाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। मृतिका का एक हाथ, एक पैर अलग होकर रेल ट्रैक के दूसरे पार्ट में पड़ा था। बहरहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरान्त शव कफ़न-दफन के लिए परिजनों के सुपुर्द कर मर्ग कायम करते हुए पूरे मामले की विवेचना में जुट गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत