
तहसील आफिस के पीछे हो रहा था मुरुम का अवैध उत्खनन
तहसीलदार ने दी दबिश, 3 ट्रेक्टर जब्त, जेसीबी लेकर लापता हुआ चालक
इधर गिट्टी लोड 4 हाइवा में मजिस्ट्रेट की कार्यवाही
बरही में हुई चैलेंजिंग कार्यवाई से हड़कंम
अवैध उत्खनन, परिवहन के लिए कुख्यात एमपी का कटनी जिले के बरही में मिट्टी, मुरुम व गिट्टी लोड वाहनों पर चैलेंजिंग कार्यवाही से हड़कंप की स्थिति है। दो दिन पूर्व बरही तहसील के पीछे हो रहे अवैध उत्खनन पर तहसीलदार नितिन पटेल ने मिट्टी मुरुम लोड 3 ट्रेक्टर को पकड़कर थाना प्रांगण में खड़ा करा दिया था। दूसरे ही दिन बरही में मजिस्ट्रेट के निर्देश पर 4 हाइवा वाहनों को जब्त कर थाना में खड़ा कराया गया है। पकड़े गए वाहनों के खिलाफ अवैध परिवहन, ओव्हेरलोडिंग की कार्यवाई को अंजाम दिया जा रहा है, तो वही वाहन चालक, वाहन मालिक के साथ ओव्हरलोड गिट्टी बेचने वाले कर्सर संचालक के अलावा ओव्हरलोड गिट्टी मंगाने वाले के खिलाफ कार्यवाई होने की संभावना है, क्योकि पूर्व में इसी तरह के मामले दर्ज है।
बरही में रोका, डोकरियाँ से पकड़ा, छलक रही थी गिट्टियां
बताया गया है कि शुक्रवार की शाम बरही के मजिस्ट्रेट अपनी कार से कही जा रहे थे,बरही नगर के चौक के पास गिट्टी छलकाते हाइवा वाहन पर नजर पड़ी, फिर क्या पुलिस को उक्त वाहन पकडने निर्देशित किया, वाह भागने लगा, जिसे बरही से 5 किलोमीटर दूर डोकरियाँ से पकड़ा गया, इसी तरह 3 अन्य हाइवा वाहनों को खितौली रोड से पकड़ा गया। थाना प्रांगण में खड़े पकड़े गए सभी वाहनों के संबंध में क्या कार्यवाई हुई, इस बारे में बरही के टीआई अरविंद चौबे से संपर्क नही हो पाया, उनका मोबाइल नंबर आउट ऑफ रीच था।







