प्रधानमंत्री आवास योजना का मिला लाभ तो आरोपी बाड़ी में करने लगा गांजें की खेती, 8-10 फिट के लहलहा रही थी गांजें की पौधों की फसल, एमपी की उमरिया पुलिस की बडी कार्यवाही, गांजे की खेती कर रहा आरोपी गिरफ्तार , अवैध मादक पदार्थ गांजे के कुल 65 हरे पौधे जब्त, कीमती1,60,000 रुपए कीमत के बताए गए है गांजें के पौधे

IAS Coaching

एमपी के उमरिया में अवैध मादक पदार्थ गांजे की फसल लहलहा रही थी। उमरिया पुलिस को नशे की खेती होने की जानकारी लगी, फिर क्या था पुलिस ने दबिश दी तो गांजें के 65 नग बड़े पौधे देख कर पुलिस भी दंग रह गई। गांजा के पौधे जब्त करने के साथ आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब्त हुए गांजा के पौधे की बाजार कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी को आवास योजना का लाभ मिला था, आवास के पीछे की बाड़ी में वह गांजा की खेती कर रहा था।

उमरिया में यह बड़ी कार्यवाई पुलिस अधीक्षक उमरिया श्रीमति निवेदिता नायडू द्वारा अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु ठोस कार्यवाही करने के लिये समस्त थाना/चौकी प्रभारी को लगातार निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देश के पालन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिमरिया निवासी शिवप्रसाद कोल अपने प्रधानमंत्री आवास के पक्के घर के पीछे अपने कब्जे के कोलिया में गांजे के पौधे लगाये हुये है और गांजे का उत्पादन कर रहा है । उक्त सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के प्रावधानो के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुये शिवप्रसाद कोल के घर पर दबिश दी गई , दबिश के दौरान शिवप्रसाद कोल अपने घर पर ही मिला, आरोपी के कब्जे के कोलिया की तलाशी लेने पर पाया गया कि गांजा के पौधे काफी संख्या में लगे हुये है जिनकी ऊंचाई 08-10 फीट थी । जिनको उखाडकर गिनती करने पर कुल 65 गांजे के पौधे बरामद हुये । आरोपी शिवप्रसाद कोल के कब्जे से उक्त पौधे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 542/23 धारा 8,20(a) NDPS एक्ट कायम किया गया। बुधवार को कार्यवाई को अंजाम दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली टीआई श्री मिश्रा, उनि विजय सेन, महेश यादव, बालेन्द्र शर्मा, सउनि सुभाष यादव, प्र.आर. ओमकार, दिलीप गुप्ता,राजकुमार, सरमन सेन, जगदीश तिवारी, आर. रवि दीवान एवं आर. चालक शिशुपाल की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन