
कटनी के करेला में पसरा मातम
सेल्समैन की करंट से अकाल मौत
खम्भे की एलटी लाइन में दौड़ रहा था करंट, खेत पहुचे सुनील मिश्रा की असमय मौत
बरही/कटनी। गुरुवार की सुबह कटनी जिले के बरही थाना इलाके के ग्राम करेला निवासी सेल्समैन घर से खेत पहुँचे, जहां खम्भे की एलटी लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से उनकी अकाल मौत हो गई। इस घटना की खबर से करेला गांव में मातम पसर गया। पोस्टमार्टम उपरांत पुलिस के शव परिजनों के सुपुर्द कर मर्ग कायम करते हुए घटना की पड़ताल में जुट गई है।
घटना के बारे में प्राप्त जानकारी मुताबिक ग्राम करेला निवासी सेल्समैन सुनील मिश्रा गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे अपने घर से खेत पहुँचे हुए थे, तभी वे करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने उन्हें स्वास्थ्य के बरही पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि वे पिछले कई वर्षों से सेवा से निलंबित चल रहे थे, जिन्हें जिनकी बहाली इसी माह हुई थी और 1 अगस्त से उन्हें राशन दुकान का संचालन करने की भी जिम्मेदारी मिलने वाली थी, लेकिन उनकी अकाल मौत हो गई। घटना की खबर से समूचे करेला गांव में मातम पसर गया।







