कटनी के विजयराघवगढ़ में मातम… करंट से 10 वर्षीय मासूम की अकाल मौत… तार बाड़ी में फैल रहा था बिजली का करंट… विजयराघवगढ़ के वार्ड नं. 15 की घटना

IAS Coaching

करंट से 10 वर्षीय मासूम की अकाल मौत

तार बाड़ी में फैल रहा था बिजली का करंट

विजयराघवगढ़ के वार्ड नं. 15 की घटना

कटनी। नगर परिषद विजयराघवगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 में शुक्रवार को करंट की चपेट में आए 10 वर्षीय मासूम बालक की मौके पर ही अकाल मौत होने की घटना प्रकाश में आई है।घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कटी बिजली की तार से जाली में उतरा करंट
बताया गया है कि विजयराघवगढ़ के वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत रामबाग अखाड़ा मोहल्ला निवासी सुनील कोल का 10 वर्षीय पुत्र प्रतीक शुक्रवार को घर के पास खेल रहा था। सुनील कोल के घर के ठीक सामने पड़ोसी द्वारा सुरक्षा के लिए लोहे के तारों की बाड़ी लगाई गई है। पड़ोसी द्वारा घर से खींचा गया बिजली का एक तार इस लोहे की बाड़ी के संपर्क में था। तार कहीं से कटा होने के कारण पूरी तार बाड़ी में तेज करंट प्रवाहित हो रहा था। मासूम प्रतीक खेलते-खेलते जैसे ही इस बाड़ी के संपर्क में आया, वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ थाना पुलिस और विद्युत विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद करवाकर शव को अपने कब्जे में लिया।

पड़ताल में जुटी पुलिस
पुलिस द्वारा मौके पर पंचनामा आदि की आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के उपरांत मासूम प्रतीक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ भेजा गया। जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा शव परीक्षण (पीएम) किए जाने के बाद लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है। पुलिस मर्ग कायम पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन