Khabarmp24 की खबर का असर… कैमोर के ठेकेदार ने बरही में लगाया था भ्रष्ट्राचार रेलपोल….. एच पोल का था टेंडर….खबर के बाद लगा एच पोल….100 की जगह 200 के वी का ट्रासंफार्मर भी लगा…..संदीप कालोनी वासियों को मिलेगी राहत….कनिष्ठ अभियंता बोले 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगने से मिलेगी राहत

IAS Coaching

कैमोर के ठेकेदार ने बरही में लगाया था रेलपोल
एच पोल का था टेंडर, खबर के बाद लगा एच पोल
ट्रासंफार्मर शिफ्टिंग में गड़बड़झाला का मामला

बरही। ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग में भ्रष्ट्राचार का करंट नामक शीर्षक की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई, जिसके बाद आज 21 सिंतम्बर को ठेकेदार ने भ्रष्ट्राचार के रेलपोल को अलग कर एच पोल लगा दिया है। इसका दूसरा फायदा यह हुआ कि 100 की जगह 200 केवी ट्रांसफार्मर लग गया, जिससे बरही के संदीप कालोनी क्षेत्र में अब ओव्हेरलोड की समास्या से निजात भी मिल जाएगी।
गौरतलब है कि 2 माह पूर्व कैमोर के ठेकेदार कन्हैया अग्रवाल ने सड़क के इस पार से उस पार ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया था, जिसमे एच पोल का ठेका हुआ था, लेकिन ठेकेदार ने एच पोल की जगह रेलपोल लगा दिया था, इस भ्रष्ट्राचार की खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग के कान खड़े और भ्रष्ट्राचार पर पर्दा डालने के लिए आनन-फानन में रेलपोल को निकलवाकर अब एच पोल लगवा दिया गया है।

उपभोक्ता हुए हलाकान
ठेकेदार के कारनामे का खमियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है, भ्रष्ट्राचार के इसी ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के नाम पर डेढ़ माह पूर्व भी 4 घंटे लाइट गुल की गई थी, अब इसी भ्रष्ट्राचार में पर्दा डालने के नाम पर रेल पोल की जगह एच पोल लगाने के लिए एक बार फिर सुबह 7 बजे से ही बिजली गुल हुई, जो दोपहर 2 बजे तक खबर लिखे जाने तक बंद रही, जिससे क्षेत्र का जनमानस उमस, गर्मी से हलाकान हुआ, तो वही व्यवसायिक प्रतिष्ठानो पर भी बुरा असर पड़ा। जल आपूर्ति, कम्प्यूटर सेंटर, बैंक, आटा-चक्की सहित शासकीय दफ्तर भी प्रभावित हुए।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन