
सुधा स्मृति स्कूल में बाल मेले का आयोजन,बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा दिखा,उत्साह का माहौल प्रतिभा और हुनर ने मोहा सबका मन
बच्चों ने लगाए आकर्षक खाद्य सामग्री के स्टॉल, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने लिया व्यंजनों का स्वाद
कटनी जिले के बरही नगर के समीप ग्राम करौंदी खुर्द में संचालित सुधा स्मृति स्कूल में बाल दिवस के पावन अवसर पर शनिवार 14 नवंबर को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और रचनात्मकता के साथ सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के आकर्षक स्टॉल लगाए। बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई स्वादिष्ट खाद्य सामग्री मेले का मुख्य आकर्षण रही, बाल मेले में अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, विद्यालय स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। मेले में बच्चों की मेहनत, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रबंधन क्षमता की सभी ने सराहना की।इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा, स्वावलंबन, सामूहिक कार्य, आर्थिक प्रबंधन, व्यवहार कुशलता एवं उद्यमिता के गुणों से परिचित कराना था। बच्चों ने स्वयं खाद्य सामग्री तैयार करने से लेकर स्टॉल की सजावट, ग्राहकों का स्वागत और बिक्री तक की जिम्मेदारी उत्साहपूर्वक निभाई।मेले के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बच्चों के चेहरों पर अपने प्रयासों की सफलता और अतिथियों से मिल रहे प्रोत्साहन की खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, व्यवहारिक समझ, नेतृत्व क्षमता और जीवनोपयोगी कौशल विकसित करना भी है। बाल मेले ने यह संदेश दिया कि जब बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, तो वे अपनी कल्पनाशीलता और मेहनत से हर आयोजन को यादगार बना देते है







