पैर पसारने लगे रेत माफिया, रात में सक्रिय हो रही गैंग,कटनी-उमरिया जिले की नदियों में अवैध रेत खनन की आशंका,ग्रामीणों में बआक्रोश

IAS Coaching

पैर पसारने लगे रेत माफिया, रात में सक्रिय हो रही गैंग
कटनी-उमरिया जिले की नदियों में अवैध रेत खनन की आशंका, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश
बरही। कटनी और उमरिया जिले की सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में रेत माफियाओं की सक्रियता बढ़ने के आरोप सामने आने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास की नदियों में जल्द ही नियमों को ताक पर रखकर अवैध रेत खनन शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है। रात होते ही रेत माफियाओं की कथित गैंग ग्रामीण इलाकों में सक्रिय दिखाई देने लगी है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय रेत लेकर निकलने वाले ट्रैक्टर और बड़े वाहनों को रोककर उनकी जांच करने तथा वाहन चालकों को पकड़कर पुलिस के हवाले करने जैसी गतिविधियां भी सामने आ रही हैं। आरोप है कि कुछ बाहरी और असामाजिक तत्व ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश
रेत माफियाओं की कथित सक्रियता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस और प्रशासन ने ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो स्थिति बिगड़ सकती है और किसी बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में रात के समय गश्त बढ़ाई जाए तथा रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जाए। साथ ही बाहरी लोगों द्वारा गांवों में पहुंचकर दहशत फैलाने के आरोपों की भी जांच कर कार्रवाई की जाए।
कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरने की चेतावनी
ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और कथित रेत माफियाओं की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
हालांकि, रेत माफियाओं की सक्रियता और अवैध खनन की तैयारियों से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस एवं खनिज विभाग की कार्रवाई और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

रात होते ही धमा चौकड़ी मचाते हैं रेत भरे वाहन प्रशासन रोक लगाने में नाकाम

उमरिया जिले के बड़छड स्टाफ से रेत लेकर दर्जनों के तादाद में हैवी बाहर निकलते हैं और बरही नगर से कटनी तक जमकर धमाचौकड़ी मचाते हैं जिनसे जान माल का खतरा बना है बावजूद पुलिस राजस्व आरटीओ माइनिंग विभाग के द्वारा इन पर कार्यवाही नहीं की जाती ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में कई वाहन बिना रॉयल्टी टीपी ट्रांजिट पार्ट्स लिए बेखौफ दौड़ते हैं और राजस्व को खुलेआम चूना लगाते हैं जिस पर प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती, ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कार्यवाही की मांग किया है।

 

ट्रैक्टरों पर सीमित प्रशासन की कार्रवाई लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

ग्रामीण इलाके में अपने मकान निर्माण के लिए रेत उपयोग करते हैं जिन पर प्रशासन के द्वारा जबरदस्ती ट्रैक्टरों को घर से उठाकर उन पर कार्रवाई की जाती है ऐसे मामले कई बार सामने आ चुके हैं वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा छुट पुट कार्रवाई से लोगों में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों का कहना है की हैवी ओवरलोड वाहन थाना तहसील कार्यालय के सामने से गुजरते हैं लेकिन उन पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं होती ट्रैक्टर पर कार्रवाई करके जिम्मेदार वाहवाही लूटते हैं जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]