बेखौफ दौड़ रहे रेत से भरे ओवरलोड वाहन, प्रशासन बना मूकदर्शक बरही नगर में दिन-रात धड़ल्ले से हो रहा रेत परिवहन, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग

IAS Coaching

बेखौफ दौड़ रहे रेत से भरे ओवरलोड वाहन, प्रशासन बना मूकदर्शक
बरही नगर में दिन-रात धड़ल्ले से हो रहा रेत परिवहन, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग


बरही/कटनी। बरही नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में रेत से भरे ओवरलोड वाहन कथित रूप से बेखौफ दौड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात बड़ी संख्या में रेत से लदे वाहन नगर की सड़कों से गुजर रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं के साथ-साथ जान-माल का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक, कई वाहनों में बगैर रॉयल्टी एवं टीपी (ट्रांजिट पास) के खनिज संपदा का परिवहन किए जाने की आशंका है। यदि ऐसा हो रहा है तो इससे शासन को राजस्व की क्षति पहुंचने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बताया गया कि बरही क्षेत्र में रात-दिन सैकड़ों की संख्या में रेत से भरे वाहन आवागमन करते हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों की स्थिति प्रभावित होने के साथ ही राहगीरों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों ने पुलिस, राजस्व, खनिज एवं परिवहन विभाग से रेत परिवहन करने वाले वाहनों की जांच कराने, रॉयल्टी एवं टीपी की जांच करने तथा ओवरलोड वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने वाहन वैध दस्तावेजों के साथ खनिज का परिवहन कर रहे हैं और कितने नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]