
बरही में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
महिला एवं पुरुष वर्ग में 7-7 टीमों ने लिया हिस्सा, इंडोर स्टेडियम में जारी है मुकाबले
बरही/कटनी। शासकीय महाविद्यालय बरही की मेजबानी में कॉलेज स्तर की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से महिला एवं पुरुष वर्ग की 7-7 टीमें उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रही हैं।
इंडोर स्टेडियम बरही में आयोजित प्रतियोगिता में कटनी, बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, विजयराघवगढ़, कैमोर, बरही एवं उमरियापान के महाविद्यालयों की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महाविद्यालय बरही के प्राचार्य डॉ. आर.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में तथा क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला के दिशा-निर्देशन में किया जा रहा है।
आयोजन स्थल पर योग शिक्षक दीपक मिश्रा, सौरव तिवारी, मनोज चौधरी, डॉ अरविंद सिंग, डॉ के के निगम, डॉ रश्मि त्रिपाठी, सुनीता सिंह, प्रियंका तोमर, अनिता सिंह सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहा है। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागी खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।






