धर्म…भक्ति- श्रावण के आखिरी सोमवार को विजयनाथधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब शिव मंदिर बरही में धार्मिक अनुष्ठान, 40 किलोमीटर दूर से पहुँचे कांबड़ यात्री

IAS Coaching

श्रावण के आखिरी सोमवार को विजयनाथधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

शिव मंदिर बरही में धार्मिक अनुष्ठान, 40 किलोमीटर दूर से पहुँचे कांबड़ यात्री

बरही/कटनी। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को नगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल विजयनाथधाम शिव मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर वर्ग और हर तबके के श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक में लीन नजर आए।
श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ भगवान विजयनाथ का अभिषेक किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रावण के अंतिम सोमवार को उमड़े श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
श्रावण के अंतिम सोमवार के अवसर पर नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सोनी एवं परिवार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं कांबड़ यात्रियों के लिए बोल बम समिति बरही द्वारा भोजन एवं प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। समिति के सदस्यों ने कांबड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई।

oppo_0

*40 किलोमीटर की कांबड़ पदयात्रा ने खींचा ध्यान*
श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर बरही से करीब 40 किलोमीटर दूर उमरिया जिले के इंदवार-जोबी क्षेत्र स्थित पावन मार्कण्डेय धाम से विशाल कांबड़ पदयात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में कांबड़ यात्री और शिवभक्त इस यात्रा में शामिल हुए।
कांबड़ यात्री “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” का उद्घोष करते हुए विजयनाथधाम बरही पहुंच रहे थे। यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान विजयनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। लंबी दूरी तय कर पहुंच रहे कांबड़ यात्रियों के उत्साह और भक्ति ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया।
श्रावण के अंतिम सोमवार को विजयनाथधाम में उमड़ा यह आस्था का सैलाब क्षेत्र की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा की झलक दिखाता नजर आया। देर तक मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और पूरा विजयनाथधाम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में सड़क गायब! …जानलेवा गड्ढो से मुसीबत में रहवासी…इस बार गुहार लगा रहे नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षद…धरना-आंदोलन की दे रहे चेतावनी…बरही में Zen-G, Zen-Alfa नही… Zen-Y का प्रशासन को अल्टीमेटम

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

कटनी के बरही में सड़क गायब! …जानलेवा गड्ढो से मुसीबत में रहवासी…इस बार गुहार लगा रहे नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षद…धरना-आंदोलन की दे रहे चेतावनी…बरही में Zen-G, Zen-Alfa नही… Zen-Y का प्रशासन को अल्टीमेटम

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत