पर्दाफास-  बरही पुलिस को मिली बड़ी सफलता… कटनी के बरही में व्यापारी के घर हुई दिनदहाड़े चोरी का पर्दाफास होने की खबर.. चोरी गया मसरुका सहित पकड़े गए चोर…पारधी गैंग से जुड़े है तार

IAS Coaching

खुलासा:-

बरही पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कटनी के बरही में व्यापारी के घर हुई दिनदहाड़े चोरी का पर्दाफास

चोरी गया मसरुका सहित चोर गिरफ्तार, पारधी गैंग से जुड़े है तार

बरही/कटनी। नगर के खितौली मार्ग स्थित व्यापारी प्रमोद लखेरा के सूने घर में गत 24 जुलाई को दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात पर बरही पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। खबर यह भी है कि पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात चोरों को दबोच लिया है, जो पारधी गैंग से वास्ता रखते है और चोरी गया लाखों रुपए कीमती सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिया है। हालांकि बरही पुलिस ने अभी तक इस मामले का खुलासा नही किया है। आपको बता दे कि पिछले 3 साल के अंतराल में यह पहली चोरी है, जिसका पर्दाफास होने वाला है। यह थाना प्रभारी अरविंद चौबे की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। गौरतलब है कि बरही में पिछले 3 साल के अंतराल में 2 दर्जन से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी है, जिनका सुराग अब तक नही लग पाया है। एक सप्ताह के अंतराल में बरही पुलिस ने पूरी मुस्तैदी से पड़ताल की, जिसके बाद पुलिस को चोरों को दबोचने में सफलता मिली। अज्ञात चोरों ने  प्रमोद लखेरा के पीछे के दरवाजे का कुंदा काटकर प्रवेश किया था और नगद राशि सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए थे। बहरहाल पुलिस ने अभी खुलासा नही किया है, खुलासे के बाद पकड़े गए चोरों और चोरी के तरीकों का पर्दाफास होगा।

खबर अपडेट की जा रही है….

Leave a Comment

[democracy id="1"]

बरही के प्रदर्शन का असर अब कटनी में भी.… शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान इस्तीफा दो के लग रहे नारे…कटनी के फारेस्टर ग्राउंड में एकत्रित हजारों जागरूक युवाओं का शहर मार्च…समर्थन में कांग्रेस के लोग भी शामिल