कटनी के बरही से बड़ी खबर….छात्रावास की दो छात्राओं के कथित अपहरण से सनसनी… पीड़िताओं का आरोप- नकाबपोश युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बरही लाया….खितौली के सुभाषचंद्र बोस छात्रावास का मामला… पुलिस जांच में मामला निकला साजिश, बालिकाओं ने खुद रची थी कहानी हॉस्टल से भागने के लिए 7वी पढ़ने वाली छात्राओं की साजिश

IAS Coaching

कटनी के बरही से बड़ी खबर

छात्रावास की दो छात्राओं के कथित अपहरण से सनसनी
पीड़िताओं का आरोप- नकाबपोश युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बरही लाया

पुलिस जांच में मामला निकला साजिश, बालिकाओं ने खुद रची थी कहानी

हॉस्टल से भागने के लिए 7वी पढ़ने वाली छात्राओं की साजिश

बरही/कटनी। कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खितौली स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस छात्रावास की दो नाबालिग छात्राओं के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं कक्षा 7 की हैं। पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ ले गए। हालांकि बरही टीआई इस मामले को छात्राओं की हॉस्टल से भागने की साजिश बता रहे है।

छात्राओं के अनुसार, बुधवार को वे रोज की तरह स्कूल गई थीं। दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान वे एक किराना दुकान पहुंचीं, जहां से कथित तौर पर दोनों युवकों ने उनका अपहरण कर लिया। उनका कहना है कि जब उन्हें होश आया तो वे बरही के मेला ग्राउंड में थीं। इसके बाद दोनों किसी तरह वहां से भागकर बरही-विजयराघवगढ़ मार्ग पर पहुंचीं।
पीड़ित छात्राओं ने बताया कि रास्ते में उन्हें पहचान का एक ऑटो चालक मिला, जिसे उन्होंने पूरी घटना बताई। ऑटो चालक उन्हें ग्राम देवरा लेकर पहुंचा, जहां एक छात्रा के रिश्तेदार एवं ग्राम सरपंच के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस वाहन दोनों छात्राओं को बरही थाना लेकर पहुंचा।
घटना की जानकारी मिलते ही छात्राओं के परिजन भी बरही थाना पहुंच गए। छात्राओं का यह भी आरोप है कि घटना से एक दिन पहले दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें धमकाया था। उन्होंने इसकी जानकारी छात्रावास में ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका को दी थी और परिजनों को सूचित करने का आग्रह किया था, लेकिन परिजनों तक यह सूचना नहीं पहुंची।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बरही पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है।

हॉस्टल से भागना चाहती थी छात्राएं, रची कहानी-टीआई, बरही

इस पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल करने के बाद थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि छात्राओं के अपहरण मामले में नया मोड़ आया, पड़ताल के दौरान बालिकाओं ने कबूल किया कि वे छात्रावास से भागना चाहती थी, इसलिए अपहरण की साजिश रची।

बड़ा सवाल

आखिर 7वी की बालिकाएं हॉस्टल से भागने के लिए अपहरण के लिए इतनी बड़ी साजिश को क्यों रचा। क्या छात्रावास में उन्हें ठीक से रखा नही जा रहा है, या फिर वे रहना नही चाहती, यह मुद्दा गंभीरता से जांच का विषय है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]