कटनी के बरही में 5 खाद-बीज दुकानें सील… Bjp किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तीरथ पटेल की शिकायत पर एक्शन… कलेक्टर के निर्देश पर मैदान में उतरा कृषि विभाग का अमला

IAS Coaching

कटनी के बरही में 5 खाद-बीज दुकानें सील

Bjp किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तीरथ पटेल की शिकायत पर एक्शन

कलेक्टर के निर्देश पर मैदान में उतरा कृषि विभाग का अमला

कटनी। 8 जुलाई को BJP किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तीरथ पटेल ने कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी से भेंट करते हुए जिले में खाद की उपलब्धता होने के बाद भी पोर्टल में नजर न आने की शिकायती खत सौपा था, जिसके बाद कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को वस्तुस्थिति की पड़ताल करने तत्काल निर्देश दिए, फिर क्या था कृषि विभाग का अमला कृषि विकास एवं किसान कल्याण अधिकारी पूजा गर्ग के नेतृत्व में मैदान में उतरकर एक्शन मोड में आया। शनिवार को टीम ने बरही की 5 दुकानों को सील कर दिया। इस कार्यवाई से बरही के खाद-बीज दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति निर्मित है।

अधिकारियों के पहुँचने की खबर से गिरे दुकानों के शटर

इस पूरे मामले में कृषि कल्याण अधिकारी पूजा गर्ग ने बताया कि वर्तमान में खेती-किसानी का दौर चल रहा है, किसानों को समय मे खाद-बीज उपलब्ध हो, इसके लिए 9 जुलाई को बरही पहुँची तो ज्यादातर दुकानदारों ने खबर लगते ही अपनी दुकानें बंद कर ली थी, अब 11 जुलाई को टीम के साथ पहुँची तो फिर दुकानदारों ने शटर गिरा दिया, जिसके बाद बंद मिली 5 दुकानों को सील कर दिया गया है, शेष खुली मिली दुकानों में स्टॉक सहित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

वर्तमान में धान रोपाई का कार्य चल रहा है, लेकिन किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नही हो पा रही है। प्राइवेट दुकानदारों के साथ ही सरकारी खाद दुकानों में खाद की उपलब्धता पोर्टल में नजर न आने से किसान भटक रहे है। किसानों की इसी पीड़ा को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तीरथ पटेल ने कटनी कलेक्टर के समक्ष रखा, जिसके बाद प्रशासन मैदान में उतर आया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]