अनुकरणीय प्रयास….बरही के पत्रकारों ने पेश की मानवता की मिसाल….दिवंगत पत्रकार विकास ताम्रकार के परिवार को ₹37,500 की आर्थिक सहायता

IAS Coaching

*बरही के पत्रकारों ने पेश की मानवता की मिसाल*
*दिवंगत पत्रकार विकास ताम्रकार के परिवार को ₹37,500 की आर्थिक सहायता*

*अनुकरणीय प्रयास*

बरही/कटनी। सड़क हादसे में दिवंगत हुए पत्रकार विकास ताम्रकार के शोकाकुल परिवार की सहायता के लिए तहसील पत्रकार संघ बरही के पत्रकारों ने संवेदनशीलता और एकजुटता का परिचय देते हुए आपसी सहयोग से ₹37,500 की राशि एकत्रित की। यह सहायता राशि विकास ताम्रकार की माता दुर्गा ताम्रकार को उनके निवास पर सम्मानपूर्वक भेंट की गई।
इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार परिवार ताम्रकार परिवार के साथ खड़ा है। आर्थिक सहयोग के साथ-साथ सभी ने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।

गौरतलब है कि लगभग 13 दिन पूर्व बनारस से लौटते समय हुए भीषण सड़क हादसे में पत्रकार विकास ताम्रकार, उनकी पत्नी सोनम ताम्रकार तथा उनकी बहन का असामयिक निधन हो गया था। विकास अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन के बाद दो मासूम बच्चों, लकवाग्रस्त बड़े भाई और हृदय रोग से पीड़ित बुजुर्ग मां के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
तेरहवीं संस्कार के अवसर पर बरही के पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। पत्रकार दीपक अग्रवाल, आनंद सराफ, अजय वर्मा, कृष्ण कुमार मिश्रा, संदीप स्वर्णकार, सत्येंद्र गौतम, लखन विश्वकर्मा, प्रेमलाल सेन, गुड्डू राव, नीरज तिवारी, संजय साहू, जानकी विश्वकर्मा, राजेश केवट एवं सुखेंद्र शामिल रहे।

*बरही के पत्रकारों का अनुकरणीय प्रयास*
पत्रकार परिवार में आए संकट में तहसील पत्रकार संघ बरही का यह प्रयास वास्तव में अनुकरणीय है। यह समाज के और पत्रकार परिवार के लिए आपसी एकजुटता का संदेश है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]