सेवानिवृत्ति हुए प्रयोगशाला परिचारक सतीश शुक्ला कन्या महाविद्यालय कटनी में दी गई सम्मानपूर्वक विदाई अनुभव, कार्यनिष्ठा और समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा-प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात

IAS Coaching

सेवानिवृत्ति हुए प्रयोगशाला परिचारक सतीश शुक्ला

कन्या महाविद्यालय कटनी में दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

अनुभव, कार्यनिष्ठा और समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा-प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्रयोगशाला परिचारक श्री सतीश शुक्ला के 30 जून 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया।

1988 में रायपुर से प्रारम्भ हुई थी यात्रा
श्री शुक्ला ने अपनी शासकीय सेवा 14 जून 1988 को शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर से प्रारंभ की थी। 10 जुलाई 1990 को स्थानांतरण के बाद उन्होंने शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में सेवाएं देना शुरू किया। लगभग 38 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

कुशलता पूर्वक निभाई जिम्मेदारी
महाविद्यालय की प्रयोगशालाओं के सुचारु संचालन, विद्यार्थियों के सहयोग तथा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विश्वविद्यालय संबंधी कार्यों के कुशल एवं त्वरित निष्पादन के कारण वे महाविद्यालय परिवार में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने कहा कि श्री सतीश शुक्ला ने हर परिस्थिति में महाविद्यालय के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट निर्वहन किया। उनका अनुभव, कार्यनिष्ठा और समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजयकांत भारद्वाज ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. विमला मिंज ने किया। समारोह में श्री शुक्ला के परिजनों सहित महाविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं समस्त कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन