विजयराघवगढ़ के डीघी गांव से पहली बार जवान का सेना में हुआ चयन…. ड्यूटी में जा रहे जवान शिवम का ग्रामीणों ने बढाया उत्साह…ग्रामीण बोले यह पूरे गांव के लिए गर्व का पल

IAS Coaching

 

विजयराघवगढ़ के डीघी गांव से पहली युवक का सेना में हुआ चयन

ड्यूटी में जा रहे जवान का ग्रामीणों ने बढाया उत्साह

कटनी। एमपी के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम डीघी से आजादी के बाद पहली बार किसी जवान का चयन भारतीय सेना में हुआ, जिससे उत्साहित समूचा गांव जवान का उत्साह बढ़ाने पहुँच गए। डीघी में गर्व, सम्मान और उत्साह का अनूठा माहौल देखने को मिला। दरअसल गांव का होनहार युवा शिवम केवट के भारतीय सेना में चयन होने के बाद पूरे गांव ने भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब डीघी का कोई युवक भारतीय सेना में भर्ती हुआ है। यही वजह है कि पूरे गांव में जश्न जैसा माहौल है।

भारतीय सेना में चयनित होने के बाद शिवम केवट के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, बुजुर्ग और परिजन शामिल हुए। सभी ने फूल-मालाओं से शिवम का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिवम एक साधारण परिवार से हैं। परिवार में माता-पिता, दो भाई और एक बहन हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटी, आतिशबाजी की और इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया।

ग्रामीणों का कहना है कि डीघी गांव से पहली बार किसी युवक का चयन भारतीय सेना में हुआ है। इससे न केवल गांव, बल्कि पूरे क्षेत्र और केवट समाज का गौरव बढ़ा है। लोगों का मानना है कि शिवम की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने शिवम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भारतीय सेना में रहकर राष्ट्र की सेवा करें और अपने गांव, जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। डीघी गांव का यह ऐतिहासिक पल केवल एक परिवार की खुशी नहीं, बल्कि पूरे गांव के सम्मान, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक बन गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत