कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

IAS Coaching

 

32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क

30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका

बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

बरही/कटनी। संदीप कालोनी बरही में सीसी सड़क निर्माण का एस्टीमेट 32 लाख रुपए का तैयार हुआ था, जो अब महज 22 लाख रुपए की लागत से 357 क्यूबिक मीटर उक्त सड़क निर्माण का ठेका विजयराघड़गढ़ की एसएआर बिल्डर्स ने लिया है। 30 प्रतिशत कम दर वाली निविदा को आरईएस ने मंजूरी दी है। जिस सड़क का एस्टीमेट 32 लाख में तैयार हुआ , अब वही सड़क 22 लाख रुपए में ठेकेदार कितनी मजबूती से बनाएगा, यह तो बनने के बाद ही स्पष्ट होगा। बहरहाल लंबे अरसे बाद इस कालोनी की वैद्यता होने पर विकास कार्य की रफ्तार के लिए कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल की मौजूदगी ने वार्ड पंच अजय पांडेय ने भूमि-पूजन कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने का सिग्नल ठेकेदार को दे दिया है।

 

सड़क निर्माण कार्य से प्रारम्भ हो रहे विकास कार्य को लेकर कालोनीवासियों में खासा उत्साह है। बरसात में होने वाले कीचड़ और जलभराव से सड़क निर्माण होने से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन कालोनीवासियों की यह भी अपेक्षा है कि 2 दशक की परेशानी झेलने के बाद प्रारम्भ हो रहे विकास कार्य सड़क निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ न किया जाए, मजबूती के साथ सड़क का निर्माण हो।

38 लाख 72 हजार में 1210 मीटर सड़क निर्माण का था एस्टीमेट

गौरतलब है कि अवैध कालोनी का हवाला देकर प्रशासन स्तर पर संदीप कालोनी के विकास कार्य मे रोक लगी हुई थी। कमिश्नर न्यायालय जबलपुर से विकास कार्य कराने के लिए कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल से 67 लाख 76 हजार रुपए जमा कराए गए थे, जिसमे 4 सीसी सड़क निर्माण 1210 मीटर के लिए 38 लाख 72 हजार की राशि, 8 सीसी नाली निर्माण 2370 मीटर के लिए 16 लाख 06 हजार, विद्युत पोल 30 नग मय हाइड्रोजन लाइट, केबल लाइन और ट्रांसफार्मर के लिए लागत राशि 12 लाख 98 हजार निर्धारित है। पहले फेज में आरईएस द्वारा 32 लाख का टेंडर सीसी सड़क निर्माण के लिए जारी हुआ, जो 22 लाख में ठेका हुआ है।

इसी तरह पंचमुखी कालोनी में विकास कार्य के लिए 4 सीसी सड़क निर्माण 622 मीटर लाख 18 लाख 80 हजार, 4 सीसी नाली निर्माण 1244 मीटर लागत 08 लाख 44 हजार रुपए, 18 नग विद्युत पोल मय हाइड्रोजन, केबिल लाइन और ट्रांसफार्मर सहित लागत 5 लाख 71 हजार 611 रुपए का निर्धारण हुआ था।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन