Katni में रिश्वत लेते पकड़ा गया कौड़िया में पदस्थ पटवारी… Jabalpur लोकायुक्त Team की कार्यवाई…किसान से सीमांकन के नाम पर माँगी थी रिश्वत

IAS Coaching

Katni में रिश्वत लेते पकड़ा गया कौड़िया का पटवारी

Jabalpur लोकायुक्त Team की कार्यवाई

कटनी। जमीन का सीमांकन कराने के एवज में पटवारी किसान से रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित किसान की शिकायत पर जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया, जिसमे पटवारी रिश्वत की राशि लेते हुए फंस गया। मंगलवार को हुई कार्यवाई में कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील के कौड़िया गांव में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

सीमांकन के नाम पर ले रहा था रिश्वत

पटवारी ने एक किसान से जमीन के सीमांकन के बदले में रिश्वत की मांग की थी। कौड़िया निवासी शिकायतकर्ता शिव कुमार जायसवाल ने लोकायुक्त जबलपुर से शिकायत की थी कि उसकी जमीन का सीमांकन करने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही है, फिर क्या था जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की गोपनीय जांच कराई, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने तहसील क्षेत्र में जाल बिछाया। पीड़ित शिव कुमार जायसवाल ने पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को जैसे ही केमिकल लगे 5 हजार रुपए दिए, तभी पहले से घात लगाए बैठी लोकायुक्त की टीम ने आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गुलाबी हो गए पटवारी के हाथ

हाथ धुलवाते ही पटवारी के हाथ गुलाबी हो गए। लोकायुक्त की कार्रवाई से स्लीमनाबाद तहसील परिसर और राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के बाद लोकायुक्त की टीम आरोपी पटवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि मामले के अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

राजस्व विभाग में पहले भी लग चुके है दाग

भ्रष्ट्राचार की जड़ इतनी मजबूत हो चुकी है कि जिम्मेदार अपना जमीर बेच चुके है। बिना रिश्वत लिए कोई काम ही नही करना चाह रहे है। रिश्वत लेने का कटनी जिले में यह कोई नया मामला नही है, राजस्व विभाग के दामन में पहले भी दाग लग चुके है। इसके पूर्व भी जिले के कटनी, बरही, बहोरीबंद में भी राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते हुए दबोचे जा चुके, बावजूद इसके रिश्वतखोर सबक नही ले रहे है। तहसील बरही में पदस्थ रहे तहसीलदार मनोज कुमार सिंह को रिश्वत के मामले में जेल जाना पड़ा था और सर्विस से भी गबानी पड़ी। बहरहाल इस घटनाक्रम की कार्यवाई करने में लोकायुक्त जबलपुर की टीम जुटी हुई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन