
कोनिया के बाद ग़ैरतलाई, जारारोडा में भी IHP की खुली पोल
डोकरिया, धवैया में भी नही मिल रहा पानी
इंदवार परियोजना का हाल-बेहाल, हर घर नल से जल का मामला
भौतिक सत्यापन में ठेका कंपनी IHP के कारनामे हो रहे उजागर
(कटनी से आनंद सराफ की खास रिपोर्ट)

कटनी/बरही। हर घर नल से जल की जल जीवन निगम द्वारा इंदवार प्रोजेक्ट के तहत किए गए निर्माण कार्यों की पोल खुल रही है। एसडीएम विजयराघडवगढ़ द्वारा गठित सयुक्त दल भौतिक सत्यापन के लिए मैदान में उतरा है। पहले दिन 2 जून को जनपद विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत कोनिया में एंट्री दी गई, जहां 400 में 200 नल बंद और टोटी विहीन मिले, तो रोड रेस्टोरेशन का कार्य भी नही हुआ, तो वही दूसरे दिन सयुक्त दल ग्राम पंचायत ग़ैरतलाई और जारारोडा में दस्तक दी तो यहां भी कोनिया जैसे ही हालात थे। ठेका कंपनी IHP इंडियन ह्यूमन पाइप के कारनामे उजागर हो रहे है।
ग़ैरतलाई में भी ठेका कंपनी का भ्रष्ट्राचार उजागर हो गया। यहां कुल 620 कनेक्शन दिए गए है, जिनमे 350 कनेक्शन बंद और टोटी बिहीन मिले, यहां की सांई कालोनी के 120 नल कनेक्शन बंद मिले, तो वही वार्ड क्रमांक 4, 5, 15 और 16 के भी कनेक्शन बंद मिले, वही रोड रेस्टोरेशन का कार्य भी नही किया गया।
इसी तरह ग्राम पंचायत जारारोड़ा में भी सयुक्त दल ने पाया कि यहां 236 नल कनेक्शन दिए गए है, जिनमे 53 कनेक्शन में सप्लाई बाधित है। यहां की दफाई के 40 और चन्द्रिका मोहल्ले के 23 नल बंद पड़े है, तो वही पाइप लाइन निर्धारित गहराई में नही पाई गई, इसीतरह रोड रेस्टोरेशन का कार्य भी अधूरा मिला। ऐसे में ठेका कंपनी आईएचपी की हर घर नल से जल पहुचाने के कार्य ने जमकर गफलत करते हुए केंद्र सरकार की इस वृहद परियोजना में लीपापोती करते हुए महज लाभ कमाने में जुटी रही। सयुक्त दल में जल निगम के उपप्रबंधक राहुल मिश्रा, जनपद के देव सिंह सैयाम, ठेका कम्पनी के इंजीनियर रवि गुप्ता, धनेंद्र द्विवेदी, पंचायत सचिव, सरपंच, जीआरएस आदि शामिल रहे।
गुरुवार 4 जून को सयुक्त दल भौतिक सत्यापन के लिए ग्राम पंचायत डोकरिया और धवैया पहुँचा हुआ था, यहां भी वही स्थिति नजर आई। आधे से ज्यादा नल कनेक्शन में पानी की एक भी बून्द अब तक नही पहुच रही है। पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज मिले।








