कटनी में नल से हर घर जल योजना बनी मजाक…. ठेका कंपनी आईएचपी के कारनामे हो रहे उजागर… *जल जीवन मिशन की हकीकत परखने तिमुआ पहुँचा दल* *200 कनेक्शनों में आज तक नही हुई जल सप्लाई* *अपूर्ण मिला रोड रेस्टोरेशन का कार्य* *टोटी विहीन मिले नल कनेक्शन

IAS Coaching

*भौतिक सत्यापन में खुल रही आईएचपी कंपनी की पोल*

*जल जीवन मिशन की हकीकत परखने तिमुआ पहुँचा दल*

*200 कनेक्शनों में आज तक नही हुई जल सप्लाई*

*अपूर्ण मिला रोड रेस्टोरेशन का कार्य*

*टोटी विहीन मिले नल कनेक्शन*

बरही/कटनी (आनंद सराफ)। हर घर नल से जल पहुचाने के जल जीवन मिशन की हवा उस वक्त निकल गई, जब परियोजना की जमीनी हकीकत परखने के साथ भौतिक सत्यापन के लिए 2 जून को तिमुआ गांव दल पहुँचा। जी हां मंगलवार 2 जून को कटनी जिले के जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत तिमुआ में प्रशासन के निर्देश पर सत्यापन के लिए बनी टीम पहुँची तो आलम यह था कि इस पंचायत के 400 में 200 नल कनेक्शनों में आज तक जल ही नही पहुँचा, तो वही ज्यादातर नल टोटी विहीन पाए गए, रोड रेस्टोरेशन का कार्य भी अपूर्ण मिला। अधिकारियों ने सत्यापन के दौरान बिंदुवार व्योरा तैयार किया है। गौरतलब है कि ठेका कंपनी आईएचपी इस अपूर्ण परियोजना को पंचायतों के सुपुर्द करने के लिए पिछले 3 साल से जुटी हुई है, जिससे इस परियोजना में जमकर किए गए भ्रष्टाचार से उसे छुटकारा मिल जाए।

*एसडीएम विजयराघवगढ़ के आदेश पर चल रहा सत्यापन*

जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की 24 ग्राम पंचायतों के 40 गांव में नल-जल योजना का भौतिक सत्यापन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता द्वारा गठित किए गए दल के माध्यम से आगामी 17 जून तक यह कवायद चलेगी। इस अभियान के पहले ही दिन 2 जून को ग्राम पंचायत तिमुआ के ग्राम कोनिया, मनघटा, कुदरी और कोनिया गांव में जल जीवन निगम और ठेका कंपनी आईएचपी के कारनामों, फैली अव्यवस्था की पोल खुल गई।

*100 में कनेक्शन में 60 बाधित*
ग्राम पंचायत तिमुआ के ग्राम मनघटा में सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि गांव में 100 नल कनेक्शन दिए गए है, जिनमे 60 नल कनेक्शन में आज तक पानी ही नही पहुँचा। नल कनेक्शन अपूर्ण है, टोटियां विहीन नल पाए गए, तो वही रोड रेस्टोरेशन का कार्य भी अपूर्ण स्थिति में है।

*तिमुआ के 120 कनेक्शन में नही पहुँची पानी की एक भी बून्द*

सत्यापन के दौरान ग्राम तिमुआ वार्ड क्रमांक 02 में 120 नल कनेक्शन दिए गए है, जो टोटी विहीन, अव्यवस्थित पाए गए, इतना ही नही इन 120 कनेक्शन में आज तक पानी की एक भी बूँद नही पहुँची। तिमुआ गांव में कुल 200 नल कनेक्शन है, जिनमे महज 80 में भगवान भरोसे कभी-कभार नल से जल पहुँच जाता है।

*सत्यापन टीम/सयुक्त दल में ये रहे शामिल*
एसडीएम विजयराघवगढ़ द्वारा गठित सयुक्त दल में जल निगम के डीजीएम समीर कौशल, जनपद के पीसीओ देव सिंह सैयाम, निर्माण कंपनी आईएचपी के रवि गुप्ता, फील्ड इंजीनियर आशीष शुक्ला, गौरव सोनी, धनेंद्र द्विवेदी, पंचायत के सरपंच तीरथ पटेल, सचिव रज्जन चौधरी, जीआरएस मुन्नालाल पटेल शामिल रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन