कटनी में DIG ने बाटे 210 टैबलेट…अब हाईटेक होंगे विवेचना अधिकारी…

IAS Coaching

कटनी में DIG ने बाटे 210 टैबलेट
हाईटेक होंगे विवेचना अधिकारी

कटनी। पुलिस को प्रभावी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कटनी पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में अपराधों की जांच और डिजिटल साक्ष्यों का संकलन पेपरलेस और हाईटेक अंदाज में होगा। सोमवार को जबलपुर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक अतुल सिंह ने कटनी पहुंचकर विवेचना अधिकारियों को इन आधुनिक टैबलेट्स विवेचना अधिकारियों को वितरित किए। जिले में ई-विवेचना, अनुसंधान कार्यों और डिजिटल साक्ष्यों के संकलन में तेजी और पारदर्शिता आएगी।

अब कटनी पुलिस के पास कुल 220 टैबलेट
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने की जानकारी देते हुए बताया कि कटनी पुलिस को पूर्व में 10 टैबलेट प्राप्त हुए थे। अब पुलिस मुख्यालय से 210 नए और आधुनिक टैबलेट मिले हैं। इस तरह जिले के पास अब कुल 220 टैबलेट हो गए हैं, जिन्हें सभी थानों के विवेचना अधिकारियों को वितरित किया जा रहा है। कटनी पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी पुलिस बल को तकनीकी रूप से सक्षम, प्रशिक्षित और दक्ष बनाने के प्रयास जारी रहेंगे, ताकि आम जनता को बेहतर, पारदर्शी और त्वरित पुलिस सेवाएं मिल सकें।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन