बरही के सराफा कारोबारी को ले गई उमरिया जिले की इंदवार पुलिस…थाना से लापता हो गया कारोबारी…बरही सराफा बाजार में आक्रोश…मौके में मौजूद इंदवार पुलिस…गायब हुए कारोबारी का पता लगाने जबाव मांग रहे सराफा व्यवसायी… बिना वारंट, बिना स्थानीय पुलिस को सूचित किए मंगलवार की शाम उठा ले गई थी इंदवार पुलिस…गायब अनुराग ताम्रकार उर्फ बंटी के बारे में अब इंदवार पुलिस बन रही अनजान

IAS Coaching

बरही के सराफा कारोबारी को ले गई उमरिया जिले की इंदवार पुलिस…
थाना से लापता हो गया कारोबारी…बरही सराफा बाजार में आक्रोश…मौके में मौजूद इंदवार पुलिस…गायब हुए कारोबारी का पता लगाने जबाव मांग रहे सराफा व्यवसायी… बिना वारंट, बिना स्थानीय पुलिस को सूचित किए मंगलवार की शाम उठा ले गई थी इंदवार पुलिस…गायब अनुराग ताम्रकार उर्फ बंटी के बारे में अब इंदवार पुलिस बन रही अनजान

बरही/कटनी। सराफा बाजार बरही के व्यापारी आक्रोशित है। मंगलवार की शाम उमरिया जिले की इंदवार थाना पुलिस बरही के सराफा कारोबारी अनुराग ताम्रकार उर्फ बंटी को बिना वारंट और बिना स्थानीय पुलिस को सूचित किए उठा ले गई। बताया गया है कि चोरी का माल गहन रखने के आरोप में चोर को लेकर इंदवार पुलिस बंटी की दुकान पहुँची थी, जिसे कल पूछताछ के लिए इंदवार थाना ले जाया गया। अब 24 घंटे बीतने के बाद भी बंटी का पता नही लगा कि वह कहां है और थाना से वह अचानक लापता है, उसका मोबाइल भी बंद है, वही इंदवार पुलिस भी यह बताने में असमर्थ है कि बंटी थाना कैसे लापता हो गया। गायब बंटी के परिजन और सराफा कारोबारी इस घटनाक्रम को लेकर खासे आक्रोशित है। बताया गया है कि व्यापारियों का आक्रोश देखते हुए मौके पर इंदवार पुलिस भी पहुँच चुकी है, लेकिन पुलिस बंटी के बारे में नही बता पा रही है कि वह कहा गया। बहरहाल खबर लिखे जाने तक सराफा बाजार बरही में हलचल तेज थी और कारोबारी नगर बंद कर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन