कोनिया को तीर्थ बनाने वाले तीरथ का BJP में बढ़ा कद…किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी….बधाई और अभिनंदन का सिलसिला जारी

IAS Coaching

कोनिया को तीर्थ बनाने वाले तीरथ का बढ़ा कद
पार्टी के जौहरी ने तीरथ के रूप में तराशा हीरा
कटनी जिले का भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर समूचे अंचल में उत्साह
बधाई और सम्मान देने का सिलसिला जारी

बरही/कटनी। भाजपा संगठन ने कटनी जिले में एक ऐसे ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी ग्राम पंचायत कोनिया के सरपंच, पूर्व जनपद सदस्य, पूर्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तीरथ पटेल को कटनी जिले का किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौपी है, जिसने कभी इस बड़े पद की कल्पना ही नही की थी। तीरथ की इस पद पर नियुक्ति होने से कार्यकर्ताओ और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओ का मानना है कि भाजपा संगठन के जौहरी ने इस पद पर हीरे को तराश दिया है। गौरतलब है कि तीरथ पटेल वही व्यक्तित्व है, जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से माँ कालीधाम कोनिया को तीर्थ बनाने और प्रदेश के पर्यटन नक्शे में इस धाम को पहचान दिलाने में अहम रोल अदा किया है, चारो तरफ जहां पानी था, डेढ़ दशक पूर्व जहां पहुँचना बेहद कठिन था, वहां पानी की दिशा मोड़कर मार्ग का निर्माण करा दिया, जो अब यह धाम कोनिया धाम के नाम से पहचान पा चुका है। कार्यकर्ताओ का यह मानना है कि तीरथ को उनके समर्पण, सादगी और संगठन के प्रति निष्ठा से पिछले 2 दशक से की गई सेवा का प्रतिफल के रूप में इस अहम जिम्मेदारी से नवाजा गया है।
तीरथ पटेल को मिली इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, पूर्व जनपद अध्यक्ष लालजी मिश्रा, बहादुर श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष रंगलाल पटेल, उदय राज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, भाजपा के जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष केशव यादव, मंडल महामन्त्री पी डी ताम्रकार, नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, रजनीश नामदेव, प्रवीण त्रिवेदी डब्बू, नवल सिंह चतुर्वेदी, पार्षद इकबाल पवार, पार्षद संतोष द्विवेदी, रामकृष्ण पटेल, सरपंच हरिहर पटेल, सरपंच गजराज बागरी, पूर्व सरपंच सोहन यादव, चन्द्रशेखर जायसवाल, डॉ दीपक अग्रवाल, अशोक पटेल, शिब्बू पटेल, अमित पटेल, इंडियन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कामता जायसवाल, पत्रकार आनंद सराफ, संदीप स्वर्णकार, कृष्णकुमार मिश्रा, दीपक अग्रवाल, अजय वर्मा, प्रेमलाल सेन, विकास ताम्रकार सहित हर वर्ग ने बधाई देते हुए स्वर्णिम कार्यकाल की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे है।
इस उपलब्धि पर तीरथ पटेल ने खबर एमपी 24 की टीम से बात करते हुए पूरे उत्साह से कहा कि भाजपा संगठन ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस उम्मीद पर मैं खरा उतरने संगठन को मजबूत करने सरकार की कृषक कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुचाने का कार्य पूरे समर्पण के साथ करूँगा, उन्होंने अपने प्रदेश नेतृत्व, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन और खासतौर पर क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार ज्ञापित किया है।

बरही मंडल ने किया अभिनंदन
भाजपा मंडल बरही द्वारा नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तीरथ पटेल का पार्टी कार्यालय में गर्मजोशी से फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया है, तो वही सैकड़ो समर्थकों ने उनके घर पहुचकर उन्हें सम्मानित किया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन