कटनी के बरही में सीएम के आभार के लिए सज गया विशाल मंच बड़े तालाब में करेंगें पूजा, रथ में सवार होकर पहुचेंगे विजयनाथधाम 1 हजार करोड़ के विकास कार्यो की मिलेगी सौगात

IAS Coaching

बरही में सीएम के आभार के लिए सज गया विशाल मंच

बड़े तालाब में करेंगें पूजा, रथ में सवार होकर पहुचेंगे विजयनाथधाम
1 हजार करोड़ के विकास कार्यो की मिलेगी सौगात

बरही/कटनी। कल 14 मार्च का दिन बरही के शिवधाम के लिए खास होगा, जहां शिव के प्रिय मोहन सौगातें लेकर आने वाले है। बरही के शिवधाम विजयनाथधाम दरवार में उनके स्वागत और आभार के लिए विशाल मंच सज कर तैयार हो गया। पूर्व मंत्री विधायक संजय पाठक पूरे उत्साह से हर पहलू की निगरानी कर रहे है। पुलिस और प्रशासनिक अमला सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मुस्तैद है। सीएम डॉ मोहन यादव शनिवार की दोपहर 2 बजे बरही पहुचेंगे। क्षेत्रीय जनमानस इस पल का पूरे उत्साह के साथ बेसब्री से इंतजार कर रहे है। कृषि महोत्सव के इस कार्यक्रम में करीब 1 हजार करोड़ की सौगात बरही, विजयराघवगढ़ क्षेत्र को मिलने वाली है। करीब साढ़े 6 करोड़ की लागत से क्षेत्र के 50 हजार एकड़ रकवे में सिंचाई की महत्वपूर्ण परियोजना को केबिनेट से मंजूरी मिली है।

*बड़े तालाब में पूजन कार्यक्रम*
प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव पहली दफा बरही की पावन धरा विजयनाथधाम के विशाल प्रांगण में आयोजित कृषि महोत्सव की सभा को संबोधित करने के साथ ही विकास कार्यो की आधारशिला रखने आएंगें, इसके पूर्व हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण के हेलीपैड से होते हुए बड़े तालाब में जल गंगा मिशन के तहत 50 लाख के सौंदर्यीकरण कार्य की पूजा करने के उपरांत रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगें, जिनका पूरे भ्रमण मार्ग में गर्मजोशी से अभिनंदन क्षेत्र की जनमानस करेगी।

*विजयनाथधाम लोक निर्माण की मांग*
सीएम के बरही आगवन पर विजयनाथधाम समिति के अंगसेवियो में भी खासा उल्लास है, उनकी उम्मीद है कि पिछले 10 साल से ट्रस्ट कमेटी गठन की दफन फाइल पर भी जिक्र होगा, जिससे विजयनाथधाम के विकास और विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा। विजयनाथधाम को महाकाल लोक उज्जैन की तर्ज पर विकसित करने की मांग की जा रही है। उम्मीद है महाकाल के भक्त सीएम डॉ मोहन यादव इस पावन धाम को धार्मिक और पर्यटन के नक्शे में उभारने की घोषणा करेंगें।

*इन मांगों पर भी क्या लगेगी मुहर!*

नगर परिषद बरही के पुराने बस स्टैंड के चारों दिशाओं में डिवाइडर निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण के लिए एमपीआरडीसी द्वारा लगभग 64 करोड़ रुपये का डीपीआर (प्राक्कलन) नगर परिषद बरही द्वारा तैयार किया गया है। नगर के आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए उक्त राशि की स्वीकृति प्रदान कराने, बरही में सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 600 सीटर आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण, जल जीवन मिशन अंतर्गत नगर के दमदहा नाला का सौंदर्यीकरण एवं विकास, स्मार्ट गौशाला निर्माण, बरही के वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15 के मध्य से रेलवे स्टेशन से ददरा टोला तक सड़क निर्माण,
बरही में ब्लॉक कार्यालय स्थापित कराने, खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “बरही नगर” कराने, यहां ओवरब्रिज पर स्लीपर निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में सोनोग्राफी मशीन, ब्लड की सभी प्रकार की जांच (पैथोलॉजी जांच) की व्यवस्था, ईसीजी मशीन तथा अन्य आवश्यक जांच उपकरण पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराने के साथ ही डॉक्टरों एवं महिला डॉक्टर की नियुक्ति की मांग सीएम डॉ मोहन यादव के समक्ष नगर परिषद बरही के अध्यक्ष द्वारा रखी जाने की संभावना है।

*कार्यक्रम की खास झलक*

-सीएम डॉ मोहन यादव का हेलीकाप्टर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण बरही में 14 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे लैंड होगा।
-सीएम का काफिला यहां से बड़े तालाब पहुँचेगा, जहां जल गंगा मिशन के तहत वे पूजा-पाठ करेंगें।
– बड़े तालाब से वे रथ में सवार होकर जन दर्शन के लिए निकलेंगें
– चौक बाजार, मेन बाजार, कमानिया गेट, कटनी रोड होते हुए सीएम सभा स्थल विजयनाथधाम प्रांगण पहुँच कर कृषि महोत्सव को संबोधित करेंगें।

Leave a Comment

[democracy id="1"]