
*खबरदार:- *चोरी का माल खरीदने वाले भी जाएंगे जेल*
*बरही पुलिस ने राशन दुकान से चोरी हुआ गेंहू खरीदने वालों को किया गिरफ्तार*
*चोरी के 2 मुख्य आरोपी फरार*
*बरही के लुरमी गांव से 70 क्विंटल गेहूँ हुआ था चोरी*
बरही/कटनी। शासकीय उचित मूल्य दुकान लुरमी से शासकीय गेहूं चोरी के मामले में बरही थाना पुलिस ने गेहूँ खरीदने वाले 2 व्यापारियों, 1 चोर और पिकअप से चोरी का गेहूँ परिवहन करने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात कारित करने वाले 2 मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। चोरी की इस वारदात का खुलासा करते हुए विजयराघवगढ़ एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे, टीआई अरविंद चौबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चोरी के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करते हुए बरही पुलिस ने शासकीय गेहूं चोरों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में ग्राम लुरमी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से में हुई चोरी का खुलासा किया गया।
70 क्विंटल गेहूँ बरामद
टीआई श्री चौबे ने बताया कि प्रार्थिया राकेश्वरी राय पति रामेश्वर राय 49 साल निवासी ग्राम लुरमी थाना बरही द्वारा ग्राम लुरमी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन श्री गणेशाय नमः स्व सहायता समूह के द्वारा किया जाता है। उक्त दुकान से गरीबों को आबंटित करने हेतु गेहूँ व चावल की भरी बोरियाँ शासन द्वारा प्रदत्त करने पर दिनांक 25 जनवरी को शासकीय उचित मुल्य की दुकान लुरमी में रखा दिया था, जिसे अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था।
खिड़की की रॉड तोड़कर वारदात
अज्ञात चोरों ने 140 बोरियों को दुकान का चैनल गेट व खिड़की की राड तोड़कर अन्दर घुसकर चोरी कर ले गये थे। पुर्व में भी गत 7 जनवरी की रात्रि में दुकान में रखा गल्ला गेहू व चावल की भरी बोरियां कुल 80 बोरी चोरी हो गयी थी । 89 क्विटल गेहू व 28 क्विटल चावल कुल 117 क्विंटल अनाज चोरी हुआ था। शिकायत पर बरही पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 331(3),305 (E) बी एन एस का पाये जाने से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
गेंहूँ सहित 3 लाख का मशरुका बरामद
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप कचेर पिता रामकिशोर कचेर उम्र 27 साल निवासी ग्राम रोहनिया थाना बड़वारा, लाल गोविंद उर्फ लाले कुशवाहा पिता कमल कुमार कुशवाहा उम्र 22 साल निवासी मझगवा थाना बड़वारा, ताहिर अंसारी पिता मो इस्माइल अंसारी उम्र 26 साल निवासी भुड़सा थाना बड़वारा, मुकेश कुमार रजक पिता हजारी लाल रजक उम्र 33 साल निवासी भुड़सा थाना बड़वारा सहित एक अपचारी बालक
को गिरफ्तार किया । पूछताछ में चारों आरोपियों ने चोरी करना कबूल किया। एवं जिन्होंने बताया कि घटना मे अन्य 2 मुख्य आरोपी रोशन सिंह, गगन सिंह व एक अन्य राघवेंद्र सिंह भी शामिल हैं, जो फरार है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 54 जेड ए 6724 को भी जप्त कर लिया है।
इनकी रही मुख्य भूमिका
चोरी की इस वारदात का खुलासा करने में थाना प्रभारी बरही निरी अरविंद कुमार चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, प्र आर अतुल तिवारी, आर विवेक श्रीवास्तव, आर विवेक यादव की मुख्य भूमिका रही। बरही पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए है और शासकीय संपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सतर्कता स्पष्ट रूप से सामने आई है।







