कटनी के बरही में तेंदुआ का ख़ौफ़ बरकरार! पिजड़े के अंदर बकरा बाँधकर पकड़ने का जतन… ख़ौफ़ में किसान… शिकार लाइव वीडियो वायरल होने के बाद पिजड़े में कैद करने की कवायद

IAS Coaching

बरही में तेंदुआ का ख़ौफ़ बरकरार!
पिजड़े के अंदर बकरा बाँधकर पकड़ने का प्रयास


बरही/कटनी। बरही क्षेत्र में तेंदुआ की दस्तक होने से ग्रामीणों में ख़ौफ़ बरकरार है। अलसुबह बछड़े का शिकार होने का लाइव विडिओ भी खूब वायरल हो रहा है। अभी भी बरही तैयब नगर, हीरापुर, खजुरा नाला के आसपास उसकी मौजूदगी होने से ग्रामीण दहशत में है। खबर है कि दिनभर चौकसी और निगरानी करने के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिछड़ा के अंदर बकरे को बांधकर मौके पर रख दिया है, जैसे ही लालच में आकर तेंदुआ पिजड़े में शिकार के लिए प्रवेश करेगा, तभी उसे कैद कर लिया जाऐगा। अब देखना यह दिलचस्प होगा की तेंदुआ वन विभाग के इस लालच में फसता है या फिर यूँ ही भय, ख़ौफ़ फैलाता रहेगा। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से इलाके में तेंदुआ का आतंक बना हुआ है। गाय, बछड़े को वह निबाला बना रहा है। वन विभाग बरही के रेंजर गोविन्द नारायण शुक्ला सतर्क रहने मुनादी भी करा रहे है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन