खेतों में बाघ की चल रही थी सर्चिंग, मिला तेंदुआ का पगमार्क…. कटनी के बरही नगर के हीरापुर में दहशत में थे किसान…. बाघिन की दस्तक की उड़ी थी अफवाह…. रेंजर गोविन्द नारायमण शुक्ला ने किसानों को सतर्क रहने किए आगाह… 4 दिन से दहशत फैला रहा तेंदुआ…कनौर में 2 बछड़े को किया जख़्मी…. बरही से आनंद सराफ की जमीनी खबर

IAS Coaching
oppo_0

 

खेतों में बाघ की चल रही थी सर्चिंग, मिला तेंदुआ का पगमार्क

कटनी के बरही नगर के हीरापुर में दहशत में थे किसान

वन विभाग की टीम करती रही खेतों में तलाश

कटनी। सोमवार की दोपहर वन विभाग बरही के रेंजर गोविन्द नारायण शुक्ला के पास खबर पहुंची कि बरही नगर के वार्ड क्रमांक 15 हीरापुर स्थित रहमत अली के खेत के आस-पास शावको संग बाघिन की दस्तक है। फिर क्या था वन अमला बिना वक्त गवाएं सक्रिय हो गया और मौके पर पहुँच गया, जहाँ धान के खेतों में चले आपरेशन सर्च अभियान में बाघ तो कही नजर नही आया, लेकिन तेंदुआ के पगमार्क खेत के मेड़ में कई जगह दिखे।

इस पूरे घटनाक्रम के बारे में रेंजर गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया की बाघ के दस्तक होने कि सूचना मिली थी, सर्चिंग के दौरान खेतों में तेंदुआ के पगमार्क मिले है,

यहां किसानों को सतर्क रहने, खेतों से फिलहाल दूरी बनाए रखने का आगाह किया गया है।
डिप्टी रेंजर पंकज द्विवेदी ने बताया की पिछले 3 दिनों से इस इलाके में तेंदुआ की दस्तक है, रविवार को कनोर गाँव में कुछ बछड़े जख़्मी हुए है, ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गईं है। क्षेत्र में तेंदुआ के होने की खबर से ग्रामीण दहशत में है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत