अमरकंटक में पकड़े गए तेंदुए के शिकारी… 2 आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल…. 1 फरार….वनमण्डल अनूपपुर में हुए तेंदुए के शिकार का मामला…. संवाददाता – श्रवण उपाध्याय अमरकंटक

IAS Coaching

अमरकंटक में तेंदुए का अवैध शिकार , दो आरोपी गिरफ्तार , एक फरार

वनमण्डल अनूपपुर में अवैध शिकार का मामला

संवाददाता – श्रवण उपाध्याय

अमरकंटक (अनूपपुर) – वनमण्डल अनूपपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र अमरकंटक के बीट दमगढ़ स्थित कक्ष क्रमांक पी.एफ. 219 में दिनांक गत 29 अगस्त 2025 को गश्ती के दौरान एक तेंदुए का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। यह गंभीर अपराध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित अधिनियम 2022) की धारा 2 (16) , 9 , 39 , 50 , 51, 52 एवं 48A के अंतर्गत दर्ज किया गया । मामले को वन अपराध प्रकरण क्रमांक 4959/16 दिनांक 29.08.2025 के रूप में पंजीबद्ध किया गया । शव परीक्षण के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दाह संस्कार किया गया ।

अमरकंटक वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जाँच के दौरान अवैध शिकार में संलिप्त 3 आरोपियों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी देव सिंह उर्फ देवा पिता जवाहर सिंह गोंड़ , उम्र 40 वर्ष, नवल सिंह पिता समरत सिंह गोंड़, उम्र 39 वर्ष , निवासी हर्राटोला (बरसोत) , पोस्ट जोहिला बांध , थाना अमरकंटक , जिला अनूपपुर के है।दोनों आरोपियों को 31 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर 1 सितम्बर 2025 को माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्रग्राम के समक्ष प्रस्तुत किया गया , जहाँ से उन्हें जिला जेल अनूपपुर की अभिरक्षा में भेज दिया गया है।वन विभाग ने बताया कि इस प्रकरण में एक आरोपी अब भी फरार है , जिसकी तलाश निरंतर की जा रही है ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन